लव जिहाद मामला…युवती को कार से टक्कर मारकर फरार हुए आरोपी…Video

September 17, 2026 by No Comments

Share News

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक वीडियो सामने आया है जिसमें साफ दिख रहा है कि एक युवती को कार वाले टक्कर मार कर भाग गए. मामला गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास से सामने आया है. घटना 16 सितम्बर की सुबह की है. युवती ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. आरोप है कि युवक युवती के परिचित थे और विवाद के चलते कार से टक्कर मार कर भाग निकले.

पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. इस सम्बंध में पुलिस ने बताया कि युवती ने जानकारी दी है कि वह शहनवाज अली के साथ रिलेशनशिप में थी.

शहनवाज ने उसे खुद को हिंदू बताया था. जब इसका खुलासा हुआ तो युवती ने विरोध किया. बुधवार सुबह वह जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास चाय पीने गई थी. तभी शहनवाज अली अपने दोस्त दानिश और दो अन्य युवतियों के साथ कार से वहां पहुंचा और उस पर कार चढ़ा दी.

तो वहीं पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर शहनवाज अली को पकड़ लिया है और दानिश की तलाश की जा रही है. पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है.

महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने भी किया विरोध

ये भी पढ़ें-कहीं किसी बड़े खतरे को बुलावा तो नहीं ‘1980s Photo Trend’…?? पुलिस ने दी ये सलाह