Chandigarh Blast: शराब ठेके के पास धमाका…मची भगदड़-Video
Chandigarh Blast: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में शराब ठेके पर बम धमाके का है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो स्कूटी सवारों ने ठेके पर सुतली बम जैसा कुछ फेंका और इसके बाद धमाका हुआ. मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई. लोग घरों से बाहर निकल आए.
पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. घटना खुड्डा अली शेर की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ठेका बिल्कुल चंडीगढ़ और पंजाब बॉर्डर पर मौजूद है. चूंकि चंडीगढ़ की हद में ये इलाका आता है इसलिए इसकी जांच चंडीगढ़ पुलिस कर रही है. ठेका मालिक ने पुलिस से शिकायत की है. तो वही पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
बताया जा रहा है कि खुड्डा अलीशेर के शराब ठेके पर एक्टिवा पर सवार दो युवकों ने बम फेंका और फरार हो गए. पीछे बैठे युवक ने सर्विस खिड़की पर बम फेंका था लेकिन यह बम ठेके के अंदर गिरने के बजाए ग्राहकों के पैरों के पास जा गिरा और जोरदार धमाके के साथ फट गया.
बम धमाके की यह घटना 14 सितंबर की शाम करीब 6:47 से 6:50 बजे के बीच बताई जा रही है. धमाके के तुरंत बाद ठेके के मैनेजर वरिंदर सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी. तो वहीं मौके पर मौजूद एक महिला ने घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. तो वहीं लोग सोशल मीडिया पर सवाल खड़े कर रहे हैं कि क्या शराब ठेके को बम से उड़ाने की साजिश थी? फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
Bomb-Like Object Thrown at Liquor Shop in Khuda Ali Sher, Chandigarh.#chandigarh pic.twitter.com/P2ojzsJqBc
— Vinod Katwal (@Katwal_Vinod) September 17, 2026