Chhath Puja Best Wishes: “मनौती पूरा होई, छठ में तोहार, मिलत रहे सबके, माई के दुलार…”, अपनों को भेजें एकदम नए शुभकामना संदेश

October 30, 2022 by No Comments

Share News

Chhath Puja Best Wishes: छठ महापर्व को खास बनाने के लिए आपके लिए खबरस्टिंग लेकर आया है एकदम नए शुभकामना संदेश, जिनको लिखा है देश के जाने-माने कवि और कवयित्रियों ने। तो इस छठ पर्व पर आप इनको अपनों को भेजकर दें छठ पर्व की बधाई।

कवयित्री अनीता मौर्या

“सूरुज देव अईने, भयल उजियार,
मिलत रहे सबके, माई के दुलार,
जल बीच खड़ा होके पूजा आदित के,
मनौती पूरा होई, छठ में तोहार..”
छठ पर्व की हार्दिक शुभकामना

“बनल रहे घरवा दुआर
पूजा करब हरदम तोहार
सुनि ला अरज छठी मइया
सजल रहे सेनुरा हमार”

“साचे मन देबा अरग त,
छठी माई करिहैं स्वीकार,
गोदिया में खेलिहैं बालकवा
मइया दिहें आशीष हजार”

“सूर्य के किरण सी, शुद्ध हो भावना,
पूरी हो सबकी, हर मनोकामना,
पावन जल जैसे, पावन मन से,
आप सब लोगों को, छठ की शुभकामना”

कवयित्री गीता द्विवेदी

कार्तिक पावन माह है, त्योहारों का राज
धनतेरस दिवाली से, होता है आगाज।
छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

छठ का दिवस महान है, आस्था से परिपूर्ण
आदित्य को दे अर्ध्य ब्रती, करती ब्रत संपूर्ण।

चार दिनों का उत्सव है, नहाय खाय आरंभ
ब्रतों में सर्वोत्तम है, हुआ आज शुभारंभ।

लोक आस्था बहुत यहाँ, माने जगत संसार
जाति – पाति दिखता नहीं, चहूंदिश बरसे प्यार।

पहला अर्घ्य सूर्यास्त में, सूर्योदय में बाद
अद्भुत अनुपम दिव्यं छटा, देश रहे आबाद

जग में जय जय हो रहा, भारत देश महान,
अंतर्राष्ट्रीय ये ब्रत है, विश्व में है पहचान।।
छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

कवि जयराम जय
किया कर्ण ने था प्रथम,रवि पूजन  प्रारम्भ।
तेज मिला था  सूर्य से,तोड़े  सबके  दम्भ।।

द्रुपद  सुता छठ पूजकर ,वापस लाई राज ।
व्रत अर्चन से सूर्य के, बनते हैं सब काज ।।

छठ बहिना है सूर्य की,जीवन भरे  उजास।
छठ मइया को पूजिए,दुक्ख न आएं पास।।

छठ मइया का आ गया, है पावन  त्योहार ।
सज धज के गोरी खड़ी,बहती नदिया धार।।

सेंदुर  माथे  पर  भरे,कर  सोलह  सिंगार।
अर्ध्य दे रही सूर्य को,शुभ-शुभ की दरकार।।

घाटों  पर  बेदी  सजी, सजी  नवेली  धूप ।
सिर पर डलिया सब धरे,रंक न कोई भूप।।

आस्था औ विश्वास से,बढ़ता मनका जोर।।
सूरज पुजता शाम को,सूरज पुजता भोर।।

पुत्र  पुत्रियों  के लिए,छठ  पर  कर श्रंगार।
उम्र  बढ़े  साजन तथा,सुखी  रहे  परिवार।।

गन्ना मूली  ठेकुआ ,फसलों के  फल फूल।
चढ़ा रहे  मइया  तुम्हें, हमें  न  जाना  भूल।।

छठ  मइया है  आपकी, महिमा  अपरंपार।
कृपा दृष्टि कर दीजिए,देकर अपना प्यार।।
                    
छठ पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं बारम्बार