Chhota Rajan: छोटा राजन को मिली जमानत… बॉम्बे हाईकोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा को किया सस्पेंड; क्या रहेगा जेल में या फिर आएगा बाहर?

October 23, 2024 by No Comments

Share News

Chhota Rajan: गैंगस्टर छोटा राजन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बुधवार यानी आज बॉम्बे हाईकोर्ट ने उसे जमानत दे दी है. 2001 में मुंबई में होटल व्यवसायी जया शेट्टी की हत्या के मामले में मिली आजीवन कारावास की सजा को भी सस्पेंड कर दिया है. जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और पृथ्वीराज चव्हाण की खंडपीठ ने छोटा राजन को जमानत के लिए 1 लाख रुपये का बॉन्ड भरने के निर्देश दिए हैं लेकिन अब सवाल ये उठता है कि वह जेल में ही रहेगा या फिर बाहर आ जाएगा?

मालूम हो कि इस साल मई में एक विशेष अदालत द्वारा होटल व्यवसायी की हत्या के मामले में छोटा राजन को दोषी ठहराया गया था और इस मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. इसके बाद छोटा राजन सजा के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया. अपील दायर करते हुए गैंगस्टर छोटा राजन ने मांग की थी कि या तो उसकी सजा को निलंबित किया जाए और अंतरिम जमानत दी जाए. फिलहाल छोटा राजन अन्य आपराधिक मामलों के सिलसिले में जेल में ही रहेगा. इस केस में मिली जमानत के बाद भी वह जेल से बाहर नहीं आ सकेगा.

मालूम हो कि छोटा राजन को 25 अक्टूबर, 2015 को इंडोनेशिया के बाली शहर से गिरफ्तार किया गया था. उसको 2001 में हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई थी. इसी के साथ ही 2011 में पत्रकार जे डे की हत्या के लिए भी उसे आजीवन कारावास की सज़ा हुई थी. फिलहाल वह तिहाड़ जेल की जेल नंबर-2 में बंद है. यह जेल बहुत ही हाई सिक्योरिटी वाली है.

जानें कौन थीं जया शेट्टी कौन थी?

जया शेट्टी मध्य मुंबई के गामदेवी में गोल्डन क्राउन होटल की मालकिन थीं. होटल की पहली मंजिल पर 4 मई, 2001 को छोटा राजन के गिरोह के दो कथित सदस्यों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में पुलिस को जांच के वक्त पता चला था कि जया शेट्टी को छोटा राजन गिरोह के सदस्य हेमंत पुजारी की ओर से जबरन वसूली के लिए फोन आया था और वह रकम नहीं दे सकी थीं. इसी के बाद उनकी हत्या कर दी गई थी. हालांकि छोटा राजन पहले से ही वरिष्ठ क्राइम रिपोर्टर जे डे की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है और फिलहाल वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है.

दत्ता सामंत की रोड पर कर गई थी हत्या

मुंबई के प्रसिद्ध ट्रेड यूनियन नेता डॉ. दत्ता सामंत की 16 जनवरी 1997 को पद्मावती रोड पर उस समय चार लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. वह उस समय अपनी जीप में पवई से घाटकोपर जा रहे थे. हालांकि इस केस में 2000 में तीन लोगों को दोषी ठहराया गया था, लेकिन राजन का नाम इस मामले में वॉन्टेड आरोपियों में शामिल था. इस केस में छोटा राजन को 2015 में इंडोनेशिया में गिरफ्तार किया गया और मुंबई लाया गया था. उसके खिलाफ सभी लंबित मामले फिर सीबीआई को सौंप दिए गए.तो वहीं पिछले साल ही विशेष केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) अदालत ने छोटा राजन को इस हत्या की साजिश रचने के आरोप से बरी कर दिया था. इस मामले में कोर्ट ने ठोस सबूतों के अभाव के आधार पर उसे बरी कर दिया था. उस समय कोर्ट ने कहा था कि “इस मामले में डॉ दत्ता सामंत की हत्या की साजिश के संबंध में आरोपी के खिलाफ कोई भी सबूत रिकॉर्ड पर नहीं आया है.”

ये भी पढ़ें-अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लगे इस पोस्टर की आखिर क्यों हो रही है चर्चा? क्या लिखा गया संस्कृत में…