Ram Navami 2024: पैर पखारे…आरती उतारी, लाल चुनरी ओढ़ाकर CM योगी ने किया कन्या पूजन, भगवान राम को झुलाया पालने में, देखें Video
April 17, 2024
No Comments
Yogi Adityanath: रामनवमी के मौके पर घर-घर भगवान राम के जन्म का उत्सव मनाने के साथ ही 9 दिन की नवरात्रि के सम्पन्न होने पर कन्या पूजन किया गया. मंदिरों में भी कन्या पूजन कर कन्या भोज का अयोजन हुआ. तो वहीं उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भी छोटी छोटी कन्याओं के पैर पखार कर लाल चुनरी ओढ़ाई और आरती उतार कर कन्या पूजन किया. सीएम योगी ने रामनवमी के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर में कन्या पूजन किया तो वहीं भगवान राम को पालने में झुलाकर रामनवमी भी मनाई. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.