Karnataka News:कर्नाटक के वास्तु स्पेशलिस्ट चंद्रशेखर गुरुजी की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात, हत्यारे गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो

Share News

कर्नाटक के हुबली जिले के एक मशहूर होटल में मंगलवार सुबह ‘सरल वास्तु’ फेम चंद्रशेखर गुरुजी की दिन-दहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि दो लोग पहले उनके पास आते हैं, इसके बाद अचानक उन पर हमला बोल देते हैं। इस बीच वह खुद को बचाने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन दोनों हत्यारे होटल के रिसेप्शन पर चाकू से वार पर वार करते जाते हैं। ङटना को अंजाम देने के बाद दोनों हत्यारे फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक पुलिस आयुक्त, हुबली ने बयान जारी करते हुए कहा है कि इस मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया है। हमने टीमें बनाईं और हमें मिल रही विभिन्न सूचनाओं पर वे काम कर रहे थे। हमने बेलगाम पुलिस के साथ जानकारी शेयर कर ली है और उन्होंने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। उन्हें लाने के लिए हमारी टीम वहां गई है। हम उनसे पूछताछ करेंगे।

कौन थे चंद्रशेखर गुरुजी
बागलकोट के रहने वाले वास्तु विशेषज्ञ चंद्रशेखर गुरुजी ने एक ठेकेदार के रूप में अपना करियर शुरू किया था। बाद में उन्हें मुंबई में नौकरी मिल गई, जहां वे रहने लगे। बाद में उन्होंने बाद अपना वास्तु व्यवसाय शुरू कर दिया था। बताया जा रहा है कि वारदात से तीन दिन पहले उनके परिवार में एक बच्चे की हुबली में मौत हो गई थी।

पढ़ें अन्य खबरें-

Institute of Pharmaceutical Sciences: लखनऊ विश्वविद्यालय में साइंटिफिक एडवाइजरी बोर्ड का गठन, WHO-UK के वैज्ञानिकों के साथ ही कोरोन वैक्सीन तैयार करने वाले चिकित्सक सहित 10 फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रियलिस्ट व scientists का नाम शामिल, देखें सभी के नाम और कार्य