Cyclone Dana: दाना तूफान ने मचाई तबाही… उत्तर प्रदेश में भी दिखा असर; कई जिलों में होगी बारिश, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का हाल-Video
Cyclone Dana: शुक्रवार को 12 बजकर 10 मिनट पर साइक्लोन ‘दाना’ ओडिशा के तट से टकराया और अपने साथ तबाही का मंजर लेकर आय़ा है. तूफान दाना का असर आंध्र प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल और ओडिशा तक में दिख रहा है. दोनों राज्यों में भारी बारिश हो रही है और तेज हवाएं लगातार चल रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस तूफान की वजह से हवा की गति 100-110 किमी/घंटा रहेगी, जो लगभग 120 किमी/घंटा तक पहुंचने की उम्मीद है.
ବାତ୍ୟା ଲ୍ୟାଣ୍ଡଫଲ ପରେ ଭଦ୍ରକରେ ପବନ ସହ ଜୋର ବର୍ଷା ।
ଦେଖନ୍ତୁ ପ୍ରକୃତିର କରାଳ ରୂପର ଦୃଶ୍ୟ…#cyclone_Dana #CycloneLandfall #Bhadrak @DM_Bhadrak @SRC_Odisha pic.twitter.com/TCiTgTXxpf
— News18 Odia (@News18Odia) October 25, 2024
मौसम विभाग ने ये भी बताया है कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश, तेज हवाएं और समुद्र में उथल-पुथल देखी गई. फिलहाल IMD ने सात जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ‘रेड वार्निंग’ जारी की है जिसमें मयूरभंज, कटक, जाजपुर, बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर शामिल है.
#Cycloneodisha just see how dangerous it's #cyclone_Dana. pic.twitter.com/MH2Zr0Apb8
— rashid khan (@rashidkhantwitt) October 24, 2024
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस तूफान से आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत 6 राज्य अलर्ट पर हैं. तो वहीं उत्तर प्रदेश में भी इस तूफान का असर दिखने लगा है. कहीं-कहीं बादल आ जा रहे हैं और धूप-छांव दिखाई दे रहा है. बता दें कि उत्तर प्रदेश में कल शाम ही यह साइक्लोन प्रवेश कर चुका है. इस वजह से मध्यम से कुछ तेज हवा चल रही है. तो वहीं मौसम विभाग ने बताया है कि कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी.
मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 25 अक्टूबर को दाना तूफान के कारण यूपी के दक्षिण पूर्वी हिस्से के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं 26 और 27 अक्टूबर को मौसम सामान्य रहने की सम्भावना है. तो वहीं 28 अक्टूबर से फिर यूपी के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की सम्भावना है. हालांकि इसके बाद दीवाली तक यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है लेकिन भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है.
हालांकि मौसम विभाग ने 24 अक्टूबर को यूपी के नजीबाबाद और बुलंदशहर में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया है. यहां न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. तो इसके अलावा बहराइच, प्रयागराज और फतेहपुर में सबसे अधिक तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा.
चल रही नमी युक्त हवाएं
मौसम की ताजा अपडेट को लेकर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि चक्रवाती तूफान दाना के कारण यूपी के पूर्वी हिस्से में नमी युक्त हवा चल रही है. इसकी वजह से तापमान में भी थोड़ी गिरावट होगी. इसका असर दिन के अधिकतम तापमान पर भी देखने को मिलेगा. अनुमान है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है.
इन जिलों में आज हो सकती है हल्की बारिश
मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से लेकर कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, प्रयागराज में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.
उड़ीसा में #cyclone_Dana ने काफी तबाही मचा रखी है। भगवान शीघ्र इस तूफान से निजात दिलाए…#CycloneUpdate #CycloneDanaUpdate #cyclone_Dana pic.twitter.com/Hi2xZNZTmH
— Piyush Pandey (@piyush_bebak_) October 25, 2024