Delhi: हिंदू एकता मंच के “बेटी बचाओ कार्यक्रम” में हंगामा, महिला ने शख्स पर बरसाई चप्पलें, वायरल हुआ वीडियो, जानें ये बड़ी वजह

November 29, 2022 by No Comments

Share News

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि कोई कार्यक्रम चल रहा है और उसमें एक महिला अपनी समस्या बताने के लिए मंच पर आती है और माइक से अपनी समस्या बता रही होती, कि यकायक वह पास खड़े एक शख्स को धक्का देती है और फिर चप्पलें बरसाना शुरू कर देती है।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि शख्स महिला के इतने करीब खड़ा है कि मानो वह जानबूझकर चिपक रहा हो। सम्भवता महिला ने खुद को असहज महसूस किया हो और फिर चप्पलों की बारिश। फिलहाल इस मामले में एक दूसरा खुलासा भी हुआ है, जो कि चप्पल बरसाने की वजह बताया जा रहा है।

यह हैरान कर देने वाला वीडियो नई दिल्ली से सामने आया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के छतरपुर में श्रद्धा हत्याकांड को लेकर हिंदू एकता मंच की महापंचायत चल रही थी। इस मौके पर तरपुर की 100 फुटा मेन रोड की आधी लेन पर कुर्सियां लगा कर महापंचायत करने के लिए हिंदू एकता मंच के लोग बैठ हुए थे।

ऐसे में एक महिला मुंह पर स्कार्फ लगाकर मंच पर आयी और कहने लगी मेरी सुनवाई नहीं हुई…इसके बाद मंच पर मौजूद एक व्यक्ति को चप्पल से मारने लगी। बताया जा रहा है कि महिला ने स्टेज पर मौजूद जिस शख्स को चप्पल से मारा, उसका बेटा उसकी बेटी को भगाकर ले गया और शादी कर ली। कुछ समय पहले महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में भी दर्ज की थी, लेकिन इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में जब महिला को पता चला कि बेटे का बाप हिंदू एकता मंच की बेटी बचाओ महापंचायत में आ रहा है, तो महिला भी आनन फानन में कार्यक्रम स्थल पहुंची और अचानक स्टेज पर चढ़कर शख्स को चप्पल से मारने लगी। (फोटो सोशल मीडिया)

यहां देखें वीडियो