Bihar News: एक प्रेमी के लिए पांच लड़कियों में जमकर हुई मुक्केबाजी, बीच सड़क फाड़े कपड़े, प्रशासन बोला, “हमसे क्या मतलब”, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चार-पांच लड़कियां एक-दूसरे पर लात-घूसे व मुक्के बरसाती हुई दिखाई दे रही हैं। यह वीडियो लोगों के लिए रोमांच का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बिहार के सोनपुर का है। यहां एक बॉयफ्रेंड के लिए पांच लड़कियों ने जमकर एक-दूसरे को धुना।
घटना सोमवार की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ हरिहर क्षेत्र सोनपुर में लगे मेले में घूम रही थी। इसी दौरान चार लड़कियों की नजर इन दोनों पर पड़ गई। इसके बाद जो घटना हुई, उसे अब वीडियो के जरिए न केवल देश बल्कि विदेश भी देख रहा है। बताया जा रहा है कि बॉयफ्रेंड को किसी अन्य लड़की के साथ देखकर लड़के की दूसरी गर्लफ्रेंड ने अपनी सहेलियों के साथ उस पर हमला बोल दिया और फिर जमकर लड़ाई हुई और सिर फुड़व्वल के साथ ही कपड़े भी फाड़े गए।
मेले में भी किसी ने इस मामले में बीच बचाव करने की कोशिश नहीं की, क्योंकि मामला ही कुछ ऐसा था। वहीं बताया जा रहा है कि जिस लड़की को चार लड़कियों ने जमकर पीटा है, उसकी हालत गम्भीर है। वहीं वायरल वीडियो के संबंध में सारण सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने मीडिया को बताया कि इस तरह की घटना की जानकारी नहीं मिली है। यदि ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, तो यह निजी मामला है। इसमें प्रशासन क्या कर सकता है। सोनपुर प्रशासन का कहना है कि यह झगड़ा बॉयफ्रेंड को लेकर हुआ। मौके पर मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोनपुर प्रशासन वायरल वीडियो की जांच करेगा। फिलहाल ये खबर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है। खबर स्टिंग इसकी पुष्टि नहीं करता। (फोटो सोशल मीडिया)
यहां देखें वीडियो