साल भर के मासूम को मौसी ने ही उतारा मौत के घाट…पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Delhi News: दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां 1 साल 9 महीने के मासूम बच्चे की हत्या करने वाली महिला कोई और नहीं बल्कि उसकी मौसी ही निकली है. महिला की पहचान अजरा के रूप में हुई है. इस महिला पर आरोप है कि उसने नानी से मिलने आए बच्चे की गला घोटकर हत्या कर दी.
इस खौफनाक वारदात का खुलासा 20 फरवरी को पुलिस ने किया. दिल्ली पुलिस ने जांच के आधार पर इसकी खुलासा किया है और बताया है कि आरोपी महिला डिप्रेशन का शिकार थी और घरवालों से परेशान थी. इसी वजह से उसने बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी.
पुलिस ने बताया कि आरोपी अजरा की बहन अपने 21 महीने के बेटे को लेकर मायके आई थी. आरोप है कि इसी दौरान अजरा बच्चे को पार्क में ले गई और वहीं पर उसने बच्चे को गोदी में बैठाकर उसका गला घोट दिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि जब उन्होंने ये सब देखा तो आरोपी महिला से बच्चे को छुड़ाने की कोशिश की और तुरंत बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया.
दूसरी ओर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जब आरोपी महिला को देखा तो वह अचेत अवस्था में बैठी हुई थी और बच्चा उसकी गोद में था. घटना को लेकर कॉलोनी के अध्यक्ष ने बताया कि जैसे ही उनको इसकी जानकारी हुई वो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. आरोपी महिला और उसका परिवार लंबे वक्त से वहां रह रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच अभी कर रही है और इस घटना के पीछे के मकसद को अभी नहीं समझ सकी है तो वहीं बच्चे के माता-पिता का भी बयान अभी तक सामने नहीं आ सका है.
महिला को किस बात का था डिप्रेशन?
पुलिस महिला के सभी डॉक्टर दस्तावेज की जांच कर रही है और परिवार वालों से पूछताछ कर रही है. साथ ही आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है. तो वहीं पुलिस किस डॉक्टर से ट्रीटमेंट चल रहा है, इसकी भी जांच कर रही है और जानने की कोशिश कर रही है कि महिला किस बात से डिप्रेशन में चल रही है तो वहीं पुलिस को फोन मृतक बच्चे के मामा यानी आरोपी महिला के भाई ने किया था. पुलिस परिवार के साथ ही आस-पास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है.
ये भी पढ़ें-मासूम बच्चे पर आवारा कुत्तों का हमला…खौफनाक Video वायरल