मासूम बच्चे पर आवारा कुत्तों का हमला…खौफनाक Video वायरल

February 20, 2026 by No Comments

Share News

Dog Attack Viral Video Pune: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक बच्चा रास्ते पर जा रहा है.इसी दौरान सड़क पर बैठे कई कुत्ते एक साथ उस पर हमला कर देते हैं. तभी एक युवक आकर कुत्तों को भगाता है और बच्चे को बचा लेता है.

यह वीडियो पुणे की एक कॉलोनी का बताया जा रहा है. फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि ये वीडियो ताजा है या पुराना लेकिन वीडियो शेयर करने वाले ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, “पुणे की एक कॉलोनी में आवारा कुत्तों ने मासूम बच्चे पर हमला कर दिया. सच तो यह है कि आवारा कुत्ते पूरे देश में आतंक का पर्याय बन गए हैं. इनकी वजह से हर जगह डर, भय बढ़ता जा रहा. इन पर लगाम बहुत जरूरी है.

सुप्रीम कोर्ट में फैसला सुरक्षित

बता दें कि देश के तमाम हिस्सों से आवारा कुत्तों के हमले के वीडियो सामने आने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में देश के सभी राज्यों को आवारा कुत्तों के लिए सेल्टर होम बनाने का आदेश दिया है.

ये भी पढ़ें-कुत्ते के काटने के बाद युवक की हालत हुई बदतर…काटने लगा दौड़ाकर; रूह कंपा देने वाला Video वायरल