गर्भवती पत्नी को युवक रात 10 बजे ले जा रहा था अस्पताल…लेकिन पुलिस ने रोकी कार और बटोरी प्रशंसा-Video
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स कार में बैठा है लेकिन वह नशे में है. पुलिस ने उसकी कार को रोक रखा है और आगे नहीं जाने दे रही है क्योंकि युवक नशे में है. तो वहीं युवक वीडियो बनाते हुए कहता है कि पुलिस उसे रोक रही है जबकि उसकी पत्नी गर्भवती है और अस्पताल ले जाना जरूरी है.
इस पर पुलिसकर्मी युवक को पीछे बैठने के लिए कहते हैं और फिर खुद कार ड्राइव करने के लिए बैठ जाते हैं इसी के साथ ही पुलिसकर्मी ने कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए है और वीडियो बनाते रहिए ताकि लोगों तक ये मैसेज जरूर पहुंचे. इस वीडियो को देखकर हर कोई पुलिस अधिकारी की जमकर तारीफ कर रहा है. यह वीडियो दिल्ली के रिंग रोड का बताया जा रहा है और करीब रात 10 बजे का समय है.
युवक – मैं थोड़ी नशे में हूं, मेरी बीबी प्रेगनेंट है उसे हॉस्पिटल ले कर जा रहा हूं। पुलिस जाने नहीं दे रही है।
रात के लगभग 10 बजे आगे नाके में पुलिस पकड़ लेती है।
पुलिस – बाहर आओ।
युवक की पत्नी – सर मैं पहले ही बहुत तकलीफ में हूं जाने दीजिए।
पुलिस – मैडम अगर इन्होंने एक बूंद… pic.twitter.com/Y4gTn7iWFQ
— Anuj Agnihotri Swatntra (@ASwatntra) December 28, 2025
ये भी पढ़ें-कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के पुलिसकर्मी ने छुए पैर…मचा बवाल; सियासत तेज-Video