प्रत्येक पूर्णिमा पर करें यह आसान कार्य, घर भरा रहेगा धन-धान्य से, ग्रह दोष दूर करने व उम्र बढ़ाने के लिए पानी में ये 7 चीजें मिलाकर करें रोजाना स्नान, जानें शनि निवारण के उपाय
धर्म-अध्यात्म। हिंदू धर्म में पूर्णिमा का बहुत ही महत्व है। हिंदी कैलेंडर के अनुसार पूर्णिमा प्रत्येक माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष में 15-15 दिन में पड़ती है। पूर्णिमा चतुर्दशी के बाद आती है। सरल भाषा में कहें तो हिंदी कैलेंडर के अनुसार 15वें दिन को पूर्णिमा कहते हैं। आचार्य विनोद कुमार मिश्र की मानें तो हर पूर्णिमा तिथि पर घर के अन्न –भंडार (स्टोर) के स्थान पर कपास के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इसके प्रभाव से घर की भोजनालय में वृद्धि तो होती ही है, साथ ही घर धन-धान्य से भरा रहता है और आर्थिक संकट भी दूर होता है।

इस उपाय से शांत करें शनि को
गले में लाल धागे में रुद्राक्ष पहन कर भगवान शिव जी को बिल्व पत्र चढ़ाने से शनि शांत हो जाते हैं। इस उपाय को प्रतिदिन किया जा सकता है।
ग्रह दोष व आर्थिक समस्या से छुटकारा पाने के उपाय
नीचे दी गई वस्तुओं को नहाने के पानी में डाल कर स्नान करने से ग्रहों से जुड़े दोष दूर हो जाते हैं। इसी के साथ उम्र भी बढ़ती है व आर्थिक समस्या भी दूर होती है, लेकिन इस उपाय को प्रतिदिन करें। नीचे दी गई सात चीजों को डालकर स्नान करने से मिलेगा लाभ-
पानी में इलायची या केसर डालकर नहाने से आर्थिक समस्या में लाभ मिलता है।
पानी में दूध मिलाकर नहाने से शक्ति मिलती है और उम्र भी बढ़ती है।
अगर आभूषणों की चाहत है तो पानी में रत्न डालकर नहाने से आभूषणों की प्राप्ति होती है।
पानी में तिल डालकर नहाने से महालक्ष्मी की कृपा मिलती है। घर धन से भरा रहता है।
पानी में थोड़ा दही मिलाकर नहाने से संपत्ति में बढ़ोत्तरी होती है। इसे भी अजमा कर देख सकते हैं।
जल में घी डालकर नहाने से आयु बढ़ती है और शरीर स्वस्थ रहता है।
पानी में केवड़ा का पुष्प डालकर नहाने से पैसों की कमी दूर होती है।
DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)
ALSO READ