Viral Video: उड़ते जहाज में बेटी को छूने वाले पर भड़का पिता, बोला, “तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई टच करने की”, वीडियो वायरल

Share News

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग शख्स किसी पर चिल्लाता हुआ दिखाई दे रहा है. यह वीडियो एक उड़ते हुए जहाज के भीतर का है. जानकारी सामने आ रही है कि,विस्तारा फ्लाइट (Vistara Flight) का ये वीडियो है, जिसमें एक शख्स अन्य दो यात्रियों के साथ बहस करता हुआ नजर आ रहा है.

घटना 25 जून की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सामने आया है. विस्तारा की यह फ्लाइट मुंबई से देहरादून जा रही थी. इस दौरान बीच में ही दो लोगों के बीच में जमकर बहस हो गई. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी सीट से खड़ा होकर दो लोगों पर चिल्ला रहा है. वीडियो में सुना जा सकता है, कि शख्स बार-बार कह रहा है कि “तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरी बेटी को टच करने की”, लड़की का पिता दूसरे यात्रियों पर यह आरोप लगा रहा है कि उन्होंने मेरी बेटी को टच किया है.

ये है पूरा मामला
जानकारी सामने आ रही है कि एक परिवार फ्लाइट में सफर कर रहा था. इसी दौरान बेटी ने अपनी आगे वाली सीट पर पैरों से धक्का मार दिया या गलती से लग गया. जिसके बाद आगे की सीट पर बैठे हुए शख्स ने लड़की से कहा कि क्या तुम्हे मैनर्स नहीं हैं. इसके बाद लड़की चिल्लाना शुरू कर देती है. इस बात से लड़की के माता-पिता नाराज हो जाते हैं और वह उन यात्रियों पर चिल्लाने लगते हैं साथ ही उन लोगों पर बेटी को टच करने का आरोप लगाते हैं. इस लड़की की मां भी बहस करती हुई नजर आती हैं.

विस्तारा ने दी सफाई
घटना का वीडियो सामने आने के बाद विस्तारा फ्लाइट के तरफ से एक बयान जारी कर कहा गया कि, “इस घटना में 25 जून, 2023 को मुंबई से देहरादून तक विस्तारा की उड़ान UK 852 पर दो यात्रियों के बीच बहस हुई. जिसे विस्तारा के केबिन क्रू ने शांती तरीके से सुलझा लिया। बाकी यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई”.

यहां देखें वीडियो