Iran:ईरान के स्टील प्लांट में लगी आग, हैकरों ने किया चौंकाने वाला दावा, कहा दूर बैठकर लगाई आग, देखें वायरल वीडियो, जानें क्या कह रहे हैं जानकार
क्या दूर या अन्य किसी शहर या देश में बैठकर किसी जगह या स्थान पर आग लगाई जा सकती है। एक चौंकाने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल किया है BBC News Hindi ने और दावा किया है कि ईरान के एक स्टील प्लांट में अचाकन आग लग गई, जिसकी जिम्मेदारी हैकरों ने ली है और दावा किया है कि आग उन लोगों ने ही लगाई है।
वीडियो में बताया जा रहा है कि प्रिडेटरी स्पेरो नामक समूह ने दावा किया है कि उन्होंने पहले मजदूरों के जाने का इंतजार किया। फिर मशीनरी के जरिए फैक्ट्री में गर्म और तरल धातु को फैला दिया। इसके बाद ही इस बड़ी घटना को अंजाम दिया। इस मामले में जानकारों का मानना है कि इसे साइबर अटैक और नुकसान पहुंचाने वाली चिंताजनक और दुर्लभ घटना कह सकते हैं।
इस वीडियो में ये बताया जा रहा कि आग लगने के 10 मिनट बाद लोग इसे बुझाने के लिए पहुंचे। इसी के साथ यह भी कहा जा रहा है कि इस वीडियो को सत्यापित नहीं किया जा सका है, लेकिन एक दूसरा वीडियो भी, जिसमें कॉपर पॉट टूटने की बात भी बताई जा रही है। इसी के साथ प्रिडेटरी स्पेरो ने ये भी दावा किया है कि ईरान में उसने ऐसे अन्य हमले भी किए हैं। इस घटना के बाद पेट्रोल पम्प पर भुगतान करने की सुविधा बाधित हुई, साथ ही रोड साइन तक हैक कर लिए गए। जानकार यह भी दावा कर रहे हैं कि इन रहस्यमयी हैकरों के पीछे इसराइल जैसे देश की हाथ हो सकता है। फिलहाल उसने अभी यह जिम्मेदारी नहीं ली है।