UP:सूटकेस में प्रेमी का शव लेकर ठिकाने लगाने निकली थी महिला, पुलिस पुछताछ में हुआ सनसनीखेज मामले का खुलासा, चार साल से रह रही थी लिव-इन-रिलेशनशिप में, देखें कहां का रहने वाला है मृतक

August 8, 2022 by No Comments

Share News

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से सूटकेस के साथ पकड़ी गई महिला ने जांच में सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि सूटकेस में बंद शव उसके प्रेमी का है। वह चार साल से उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप नें रह रही थी। वह शादी-शुदा थी और अपने पति से अलग होकर किसी दूसरे पुरुष के साथ रह रही थी।

पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वह गाजियाबाद में उसके साथ रह रही थी और वह उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन उसके प्रेमी ने शादी करने से इंकार कर दिया था। इस बात को लेकर शनिवार रात दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद मौका पाते ही महिला ने प्रेमी का गला उत्सरे से रेत दिया। महिला ने बताया कि उसका प्रेमी पेशे से नाई थी। घर में शेविंग और बाल काटने का सामान रखा करता था, उसी के इस्तेमाल कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक पहले तो महिला ने लाश को 24 घंटे तक घर में ही छुपा कर रखा था, फिर उसने लाश को ठिकाने लगाने का विचार किया और एक बड़े ट्राली वाले सूटकेस क् इंतजाम कर उसमें शव को भरकर ठिकाने लगाने के लिए रात में निकल पड़ी थी। फिलहाल पुलिस ने रविवार रात उसे संदिग्ध हालत में बैग के साथ घूमते हुए पकड़ लिया था। पूरे मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आला कत्ल भी बरामद कर लिया है। महिला ने पूछताछ में घटना की पूरी जानकारी दी है।

बता दें कि महिला को रविवार रात संदिग्ध देखकर पुलिस ने पकड़ा था। इस मामले में एसएसपी गाजियाबाद मुनिराजजी ने बताया था कि कल रात गश्त करते समय पुलिस को एक महिला संदिग्ध परिस्थिति में नजर आई। पुलिस ने महिला को रोककर जब तालाशी ली तब उसके पास मौजूद एक सूटकेस में एक शव मिला। शव को तुरंत कब्जे में लेकर महिला से पूछताछ की जा रही है।

सम्भल का रहने वाला है मृतक
पुलिस के मुताबिक मृतक सम्भल उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसका नाम फिरोज था। वह दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। आरोपी महिला प्रीति अपने पति से अलग होकर फिरोज के साथ गाजियाबाद में रहने लगी थी और फिरोज पर शादी करने का दबाव बना रही थी। फिरोज ने शादी करने से इंकार किया तो महिला ने आक्रोश में आकर उसे ठिकाने लगा दिया।