Gorakhpur News: एक युवक ने मांगा भारत रत्न और अधिकारियों ने आंख मूंद के कर दिया हस्ताक्षर, बढ़ा दिया आगे, देखें क्या लिखा लेटर में…हंस-हंस कर लोग हो रहे हैं लोटपोट
Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर (Gorakhpur) से हैरान कर देने वाला खबर सामने आ रही है. यहां एक युवक ने खुद के लिए भारत रत्न की मांग की और लेटर आयुक्त कार्यालय को भेज दिया तो दूसरी ओर जिले से अधिकारियों ने लेटर पर आंख मूंद कर हस्ताक्षर और सरकारी मोहर लगाकर इस पत्र को आगे कार्रवाई के लिए फारवर्ड भी कर दिया. ये पूरा मामला तब खुला जब ये पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इसके बाद अधिकारियों के होश उड़ गए, लेकिन अब इस गलती पर सब अधिकारी अपना मुंह बंद किए हैं. तो वहीं सोशल मीडिया पर वायरल ये लेटर चर्चा का विषय बना हुआ है.

मामला पिपराइच थाना और सदर तहसील के कुसम्ही बाजार के महराजी गांव के उत्तर टोला के रहने वाले विनोद कुमार गौड़ से जुड़ा है. उन्होंने एक लेटर लिखा, जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. अक्टूबर महीने की तारीख इस लेटर पर लिखी गई है. इस पर विनोद कुमार गौड़ ने मांग करते हुए लिखा है कि, ‘वे 30 सितंबर 2023 को संध्या वंदन यानी शाम की पूजा के पहले वे ध्यान साधना में बैठकर तपस्या कर रहे थे. अचानक उन्हें अंतःकरण से बहुत तीव्र गति से दो बार आवाज आई कि, ‘मुझे भारत रत्न चाहिए, मुझे भारत रत्न चाहिए. इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को पत्र लिखकर ‘भारत रत्न’ देने की मांग कर दी.” बता दें कि ये पत्र रविवार से सोशल मीडिया पर ये तेजी से वायरल हो रहा है.
अधिकारियों बिना पढ़े किया हस्ताक्षर और बढ़ा दिया आगे
मालूम हो कि पत्र के अनुसार इसे आयुक्त (कमिश्नर) कार्यालय गोरखपुर के नाम से प्रेषित किया गया है. मजे की बात तो ये है कि वहां से इस पत्र को अपर आयुक्त (न्यायिक) द्वारा कार्रवाई के लिए गोरखपुर के जिलाधिकारी को भेजा गया है. इस पर उनके द्वारा बाकायदा मोहर लगाई गई और हस्ताक्षर किए गए. इसके बाद पत्र जिलाधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एडीएम सदर, तहसीलदार सदर, सीडीओ यानी मुख्य विकास अधिकारी के हस्ताक्षर और साइन के साथ आगे बढ़ा दिया गया है, जो कि तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स इसको लेकर सरकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं. फिलहाल इस मामले में किसी अधिकारी का बयान अभी तक सामने नहीं आया है. (फोटो-सोशल मीडिया)