Grahan In 2026: साल 2026 में कब-कब पड़ रहे हैं ग्रहण…? क्या जनवरी-फरवरी में है सूर्य या चंद्र ग्रहण?
Grahan or Solar or Lunar Eclipse In 2026: सोशल मीडिया पर इस साल लगने वाले सूर्य व चंद्र ग्रहण की खबरें जमकर वायरल हो रही हैं. तो वहीं इस खगोलीय घटना को ज्योतिष, धर्म और विज्ञान की दृष्टि के अहम माना जाता है. जहां विज्ञान में इसे खगोलीय घटना माना जाता है और इस समय को खगोल प्रेमी अद्भुत मानते हैं तो वहीं सनातन धर्म और ज्योतिष में इसे कई मायनों में शुभ नहीं माना जाता. इसी के साथ ही ये भी सवाल किए जा रहे हैं कि क्या जनवरी में भी कोई ग्रहण लगेगा? तो आइए जानते हैं इस लेख में कि इस साल कितने ग्रहण लग रहे हैं?
इस साल लगेंगे कुल 4 ग्रहण
साल 2026 में यानी इस पूरे साल में कुल चार ग्रहण लगने वाला है, जिसमें दो सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) और 2 चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) होगा. फिलहा यहां बता दें कि जनवरी में कोई भी ग्रहण नहीं लग रहा है. हालांकि गूगल पर लोग जनवरी में लगने वाले ग्रहण की जानकारी सर्च कर रहे हैं.
आचार्य सुशील कृष्ण शास्त्री बताते हैं कि कई पंचांगों का विश्लेषण करने से ये बात सामने आई है कि आकाश मंडल में ग्रहों की स्थिति इस महीने ऐसी नहीं बन रही है कि पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य एक सीधी रेखा में आएं. इसलिए इससे साफ होता है कि जनवरी महीने में कोई ग्रहण नहीं पड़ रहा है. इस लिहाज से कोई सूतक भी नहीं लगेगा.
कब-कब पड़ रहे हैं ग्रहण
सोशल मीडिया पर वायरल कई आचार्यों की पंचांग गणना से सामने आया है कि 17 फरवरी 2026 को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है लेकिन ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इस वजह से भारत में सूतक मान्य नहीं होगा. तो वहीं पश्चिम एशिया, दक्षिण-पश्चिम एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिया दक्षिण अमेरिका और अटलांटिक क्षेत्रों में ये ग्रहण नजर आएगा.
बता दें कि 17 फरवरी 2026 को लगने वाला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) वलयाकार होगा जिसे ‘रिंग ऑफ फायर’ के नाम से भी जाना जाता है.
तो वहीं दूसरा ग्रहण 3 मार्च 2026 को लगेगा जो कि चंद्र ग्रहण होगा. यह सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद और होली के मौके पर लगेगा. यह साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण (Total Lunar Eclipse) होगा जो कि भारत में दिखाई देगा और सूतक भी मान्य हो. इसे Blood Moon भी कहते हैं. इसका आखिरी हिस्सा भारत में दिखेगा. इसलिए सूतक काल भी मान्य होगा. यह भारत सहित एशिया के कई हिस्सों में दिखेगा और धार्मिक महत्व भी रखेगा.
तीसरा ग्रहण 12 अगस्त 2026 को पड़ेगा. यह सूर्य ग्रहण होगा यह भी वलयाकार सूर्य ग्रहण रहेगा और भारत में दिखाई नहीं देगा.
तो वहीं चौथा व साल का आखिरी ग्रहण 28 अगस्त 2026 को पड़ेगा जो कि चंद्र ग्रहण होगा. यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा और इसे भी भारत में नहीं देखा जा सकेगा.
DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। किसी भी धार्मिक कार्य को करते वक्त मन को एकाग्र अवश्य रखें। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।
ये भी पढ़ें-Solar Eclipse: सूर्यग्रहण आज… गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान