Health Tips: माइग्रेन और फेफड़ों के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक नुस्खा, इन पांच चीजों का करें सेवन, खुद को रखें स्वस्थ्य
आयुर्वेदिक मंत्र। माइग्रेन और फेफड़ों की समस्या से परेशान चल रहे लोगों के लिए ये आयुर्वेदिक नुस्खा काफी कारगर सिद्ध हो सकता है, अगर इसे नियमित रूस से अपनाया जाए तो। इस लेख में हमारे आयुर्वेदाचार्य रोहित यादव बता रहे हैं कि किस तरह सरल उपाय करके माइग्रेन और फेफड़ों को स्वस्थ्य रखा जा सकता है।
माइग्रेन के लिए करें ये उपाय
पुदीने का तेल। इस तेल में एंटी इंफ्लैमटरी गुण होते हैं जो सिर दर्द में आपको राहत दे सकते हैं। इसकी कुछ बूंदे जीभ पर रखने और कुछ अपने सिर पर लगा कर मालिश करने से माइग्रेन से आराम मिलता है। अर्थात माइग्रेन के कारण जब सिर में तेज दर्द हो और तुरंत राहत पानी हो तो, इस नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इस बीच अपने डाक्टर से परामर्श करना न भूलें।
इस तरकीब से फेफड़ों को रखें स्वस्थ
विटामिन सी से भरपूर आहार लें जैसे खट्टे फल। संतरा, नींबू, टमाटर, कीवी, स्ट्रॉबेरी, अंगूर, अनानास, आम आदि में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है। इसका प्रतिदिन सेवन करें। दरअसर ‘विटामिन सी’ से भरपूर आहार का सेवन करने से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। ‘विटामिन सी’ से भरपूर आहार में एंटीऑक्सीडेंट होते है, जो सांस लेने के बाद ऑक्सीजन को सभी अंगों तक पहुंचाने में मदद करते है।
लहसुन का सेवन करें। लहसुन का सेवन कफ को खत्म करने में सहायक होता है और अगर खाना खाने के बाद लहसुन खाया जाए तो ये छाती को साफ रखता है। लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो संक्रमण से लड़ते हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
लाइकोपेन युक्त आहार का सेवन करें। ऐसे आहार का सेवन करें जो लाइकोपेन युक्त हो। जैसे टमाटर, गाजर, तरबूज, पपीता, शकरकंद और हरी सब्जियां।
मुनक्का का सेवन अवश्य करें। रोजाना भीगे हुए मुनक्का का सेवन करने से भी फेफड़े मजबूत होते हैं और बीमारियों से लड़ने की उनकी क्षमता बढ़ती है।
तुलसी की पत्तियों का सेवन करें। अगर फेफड़ों में कफ जमा हो तो इसे खत्म करने के लिए तुलसी के सूखे पत्ते, कत्थान, कपूर और इलायची को बराबर मात्रा में पीस लें। अब इसमें नौ गुना चीनी मिलाकर पीस लें। इस मिश्रण को चुटकी भर दिन में दो बार खाएं। इससे फेफड़ों में जमा कफ खत्म होने में मदद मिलती है।