Health Tips: अगर नहीं बरती सावधानी तो…शराब शौक नहीं बन जाएगी सेहत की दुश्मन, पीने से पहले जान लें कि इसके साथ व बाद में क्या खाएं और क्या नहीं

August 3, 2023 by No Comments

Share News

अब आजकल शराब को स्टेटस सिम्बल माना जाने लगा है और हर आयु वर्ग के लोग इसका स्वाद ले रहे हैं. यहां तक कि अब महिलाएं, लड़कियां भी इससे गुरेज नहीं करती हैं. बाजार में शराब की इतनी वैरायटी उपलब्ध है कि हर कोई अपनी पसंद के हिसाब से शराब पी रहा है. हाउस पार्टी, बार, पब या होटल में शराब के साथ कई खाने की चीजें भी परोसी जाती हैं और लोग जमकर खाते हैं और साथ में शराब का सेवन भी करते हैं, लेकिन जरा सी भी असावधानी बरती तो शराब शौक नहीं बल्कि सेहत के लिए दुश्मन बन जाएगी. तो इसलिए शराब पीने से पहले ये जरूर जान लें कि शराब पीने के बाद क्या खाना चाहिए और क्या नहीं.

शराब पीने के बाद देखें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं
शराब पीने के बाद दूध भूलकर भी न पीएं.

अक्सर लोग शराब पीते समय मूंगफली या काजू खाना पसंद करते हैं और इसे जमकर खाते हैं, लेकिन हम आपको बता दें कि यह सेहत के लिए बहुत हानिकारक है. शराब पीने के तुरंत बाद या शराब पीते समय इन दोनों को नहीं खाना चाहिए. इसे खाने से मना किया जाता है क्योंकि यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है. जो शरीर के लिए बहुत हानिकारक होता है.

अगर आप शराब में सोडा या कोल्ड ड्रिंक मिलाकर पीते हैं तो यह सब आपके शरीर के लिए हानिकारक है। इसलिए इनकी जगह आप शराब में पानी या बर्फ मिलाकर पी सकते हैं.

शराब पीने के दौरान या उसके बाद कुरकुरे या चिप्स न खाएं या तले हुए मोमोज या चिकन से परहेज करें. क्योंकि यह आपके पेट में गड़बड़ी पैदा कर सकता है और एसिडिटी के साथ ही तमाम मुश्किलों का सामना आपको करना पड़ सकता है.

कहते हैं मीठा नशा बढ़ाता है. ऐसे में कोशिश करनी चाहिए कि शराब पीने के बाद मीठा न खाएं. क्योंकि शराब के बाद मीठा खाना जहर के समान होता है और ये आपको मुसीबत में डाल सकता है.