Healthy Life Style:झमाझम बारिश में आनन्द लें इम्यून बूस्टर दालचीनी और अदरक की चाय का, देखें आयुर्वेदाचार्य की आसान रेसिपी, हाई ब्लडप्रेशर और डायबिटीज के मरीज रखें इन बातों का ध्यान
झमाझमा बारिश हो और उस पर चाय की चुस्कियां, तो समझो मौसम का मजा दोगुना हो जाता है। अगर यह चाय इम्यून बूस्टर वाली हो तो फिर कहने ही क्या। हमारे आयुर्वेदाचार्य रोहित यादव आप सभी को इस लेख में अदरक और दालचीनी की चाय बनाने का बता रहे हैं आसान तरीका।
सामग्री
अदरक, दालचीनी, शहद या गुड़, अपनी इच्छानुसार ले लें।
विधि
सबसे पहले एक 2 कप पानी लें, इसमें अदरक और दालचीनी को डालकर उबाल लें। अदरक और दालचीनी थोड़ा सा ही डालें। इसके बाद 6 से 8 मिनट तक अच्छे से उबाल लें। इसके बाद एक कप में छान लें। इसके बाद स्वाद अनुसार शहद डाल लें, या फिर गुड़ डाल दें। बस तैयार है आपकी गरमा – गरम चाय।
जानें दालचीनी और अदरक की चाय के फायदे
रोहित यादव बताते हैं कि दालचीनी की चाय डिटॉक्स का काम करती है। अदरक पाचन दुरस्त करने के साथ ही हाइपरसिटी को भी राहत देने में मदद करती है। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल तत्व लार को उत्तेजित करता है और पेट में मौजूद एसिड को हटाने में मदद करता है। कहा जाता है खाना खाने से कम से कम आधा घंटा पहले चाय पीने से एसिडिटी कम होती है।
अदरक में बायोएक्टिव यौगिक हेाता है जिससे सर्दी, खांसी में बहुत जल्दी आराम मिल जाता है। वहीं दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट, सिनैमिक एसिड होता है। जिससे शरीर में आ रही हर जगह सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
अदरक और दालचीनी की चाय का सेवन कैंसर रोगी, हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी और पीसीओएस से ग्रसित लोग यह चाय पी सकते हैं। वहीं अगर डायबिटीज है तो इसमें किसी भी तरह की प्राकृतिक या अन्य चीनी नहीं डालें।