Healthy Life style: प्रतिदिन अपनाएं ये 5 उपाय, तेजी से कम होगी पेट की चर्बी, फिट रहेगी बॉडी, छरहरी बनेगी काया

December 10, 2022 by No Comments

Share News

भला कौन नहीं चाहता कि उसका शरीर छरहरा और सुंदर दिखे, पेट न निकला हो। खासतौर पर महिलाएं और लड़कियां तो बिल्कुल भी इसे पसंद नहीं करेंगी। तो इसके लिए दिनचर्या में थोड़ा सा फेरबदल करें और हमेशा के लिए अपनी काया को बना लें सुंदर और छरहरा। आयुर्वेदाचार्य रोहित यादव बताते हैं कि अपनी फिटनेस को परफेक्ट बनाने के लिए कुछ उपायों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लें।

खाएं थोड़ा-थोड़ा
रोहित यादव बताते हैं कि अगर आप एक ही बार में अधि‍क भोजन करने में यकीन रखते हैं और आपको इसकी आदत है, तो यह तत्काल आदत बदल डालिए। अपनी डाइट को 3 से 4 भागों में बांट लें, और हर दो या तीन घंटे में थोड़ा-थोड़ा खाएं। भोजन को अच्छी तरह चबाकर खाए इससे आपका पेट भरा रहेगा, ऊर्जा का स्तर भी बना रहेगा और पेट का मोटापा भी कम होगा। पर ये ध्यान रहे डाइट को बांटना है ना कि डाइट को बढ़ाना।

गरम पानी
सुबह-सुबह खाली पेट गर्म पानी पीना शुरू कर दें। पेट कम करने के लिए बेहद फायदेमंद होगा ये उपाय। इससे पेट में जमा वसा धीरे-धीरे कम होगा। इसके अलावा अगर आप गरम पानी में नींबू और शहद डालकर पिएंगे तो यह और भी फायदेमंद साबित होगा। इतना ही नहीं, इसे रोजाना पीने से आप तरोताजा और ऊर्जावान भी महसूस करेंगे। ध्यान रहे गर्म पानी पीने के पहले और बाद के 1 घंटे में कुछ ना खाए पिए।

मॉर्निंग वॉक
सुबह-सुबह पैदल चलना, जॉगिंग करना या फिर पेट संबंधी व्यायाम करना, पेट की चर्बी कम करने का बेहतरीन विकल्प है। इससे धीरे-धीरे फैट भी कम होगा और आपका पाचन तंत्र भी बेहतर होगा। साथ ही शरीर में दिनभर ऊर्जा का स्तर बना रहेगा।

नौकासन
योगा आपके शरीर के साथ-साथ मानसिक परेशानियों को भी कम करता है। बढ़े हुए पेट को कम करने के लिए नौकासन योग का सबसे बेहतर विकल्प है। इससे पेट की चर्बी जिस तरह से कम होगी, उससे आप खुद इस बदलाव को देख और महसूस कर पाएंगे।

देर रात खाना खाने से बचें
देर रात को भोजन करने से बचें। यह भी पेट की चर्बी बढ़ाने का एक प्रमुख कारण है। हमेशा सोने से कम से कम 2 घंटे पहले ही रात का भोजन कर लें। इसके अलावा आप चाहें तो रात के खाने में कुछ हल्का फुल्का ही खाएं। अगर खाना खाने के बाद थोड़ा समय टहलने के लिए निकालेंगे, तो यह सोने पर सुहागा होगा।