Healthy Routine: वजन घटाना है तो प्रतिदिन खाएं पपीता, देखें इसके 5 फायदे

April 28, 2023 by No Comments

Share News

Healthy Routine: पपीता न केवल कोलेस्ट्रोल कम करता है बल्कि वजन कम करन में भी सहायक होता है. जो लोग भारी वजह से परेशान हैं वो अपने दिनचर्या में पपीते को शामिल कर खुद को स्वस्थ्य बना सकते हैं. इस लेख में आयुर्वेदाचार्य रोहित यादव आपको पपीते के पांच फायदे बता रहे हैं.

वज़न घटाने में सहायक
जो लोग मोटापे से परेशान हैं और अपना वजन कम करना चाहते हैं वो पने आहार में पपीते को ज़रूर शामिल करना चाहिए क्योंकि इसमें कैलोरी बहुत कम होती है। पपीते में मौजूद फायबर एक और जहां आपको तारो-ताज़ा महसूस करवाता है वहीं आपकी आँत की मूवमेंट को ठीक रखता है जिसके फलस्वरूप वज़न घटाना आसान हो जाता है।

कम करता है कोलेस्ट्रोल
पीते में फाइबर, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होता है जो आपकी रक्त-शिराओं में कोलेस्ट्रोल के थक्के नहीं बनने देता। कोलेस्ट्रोल के थक्के दिल का दौरा पड़ने और उच्च रक्तचाप समेत कई अन्य ह्रदय रोगों का कारण बन सकते हैं।

अच्छा है मधुमेह रोगियों के लिए
पपीता मधुमेह रोगियों के लिए आहार के रूप में बेहतरीन माना गया है. क्योंकि स्वाद में मीठा होने के बावजूद इसमें शुगर नाम मात्र का होता है। साथ ही, वे लोग जो मधुमेह के मरीज़ नहीं हैं, इसे खाकर मधुमेह होने के खतरों को दूर कर सकते हैं।

बढ़ाता है आपकी प्रतिरोधक क्षमता
आपका प्रतिरोधक तंत्र आपको बीमार कर देने वाले कई संक्रमणों के विरुद्ध ढाल का काम करता है। केवल एक पपीते में इतना विटामिन सी होता है जो आपके प्रतिदिन की विटामिन सी की आवश्यकता का 200 प्रतिशत होता है। ज़ाहिर तौर पर ये आपके प्रतिरोधक तंत्र को मज़बूत करता है।

आंखों के लिए भी है फायदेमंद
पपीते में विटामिन ए भी प्रचुर मात्रा में होता है जो आपके आँखों की रोशनी को कम होने से बचाता है। कोई भी व्यक्ति उम्र बढ़ने की वजह से आँखों की रोशनी से मरहूम नहीं होना चाहता, और पपीते को अपने आहार में शामिल करके आप ऐसी मुसीबत से बच सकते हैं।