Pune Helicopter Crash: हेलीकॉप्टर क्रैश में तीन की मौत, इस गांव में मचा हड़कंप-Video

October 2, 2024 by No Comments

Share News

Pune Helicopter Crash: महाराष्ट्र के पुणे से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के पिंपरी चिंचवड शहर के बावधन बुद्रुक गांव के पास बुधवार को एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर क्रैश होने से तीन लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जब यह हादसा उस वक्त हुआ जब यह हेलीकॉप्टर ऑक्सफोर्ड गोल्फ रिसोर्ट से मुंबई की दिशा में जा रहा था.

बता दें कि स्थानीय ग्रामीणों ने हेलीकॉप्टर क्रैश होकर गिरने की सूचना हिंजेवाडी पुलिस कंट्रोल रूम को दी थी. इसी के साथ ही हेलीकॉप्टर में सवार तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल होना बताया था. इस पर सूचना मिलते ही पुलिस और मेडिकल टीम घटनास्थल पर पहुंची लेकिन हेलीकॉप्टर में सवार तीनों व्यक्तियों को बचाया नहीं जा सका है.

फिलहाल स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. दुर्घटना की सही वजह अभी सामने नहीं आ सकी है. पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर बावधन इलाके के पहाड़ी इलाके में हुई. हादसे को लेकर हिंजेवाड़ी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक कन्हैया थोराट ने बताया, “पुणे जिले के बावधन इलाके में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, दो लोगों के मारे जाने की आशंका है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह किसका हेलीकॉप्टर था, क्योंकि इसमें आग लगी हुई है।”

फिलहाल हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद स्थानीय इलाके में हड़कंप मच गया और गांव वालों की भीड़ इकठ्ठा हो गई. फिलहाल अभी ये जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि हेलीकॉप्टर में कौन लोग सवार थे.