Indira Ekadashi-2022: इंदिरा एकादशी 21 सितम्बर को, पूजा में अवश्य करें तुलसीदल का इस्तेमाल, देखें कथा व पूजन विधि

September 20, 2022 by No Comments

Share News

एकदशी विशेष। अश्विन कृष्ण एकादशी को इंदिरा एकादशी कहते हैं। इस बार इस इंदिरा एकादशी का व्रत 21 सितम्बर को पड़ रहा है। शास्त्रों में बताया गया है कि भटकते हुए पितरों को गति देने वाली पितृपक्ष की इस एकादशी का नाम इंदिरा एकादशी है। इस एकदशी का व्रत करने वाले के सात पीढ़ियों तक के पितृ तर जाते हैं। इस एकादशी का व्रत करने वाला स्वंय मोक्ष प्राप्त करता है।

आचार्य सुशील कृष्ण शास्त्री बताते हैं कि इस एकादशी के व्रत और पूजा का विधान वही है जो अन्य एकादशियों का है। अंतर केवल यह कि इस दिन शालिग्राम की पूजा की जाती है। इस दिन स्नानादि से पवित्र होकर भगवान शालिग्राम को पंचामृत से स्नान कराकर भोग लगाना चाहिए तथा पूजा कर, आरती करनी चाहिए। फिर पंचामृत वितरण कर ब्राह्मणों को भोजन कराकर दक्षिणा देनी चाहिए। इस दिन पूजा तथा प्रसाद में तुलसी दल का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए।


पढ़ें कथा

DISCLAIMER: यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। किसी भी धार्मिक कार्य को करते वक्त मन को एकाग्र अवश्य रखें। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)