Ujjain: उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर निर्माण के प्रथम चरण के विहंगम दृश्य का वीडियो हुआ वायरल, 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री करेंगे भक्तों को समर्पित
September 19, 2022
No Comments
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी खुबसूरती देखते ही बन रही है। इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है सदस्य विधान परिषद्, लखनऊ खण्ड-स्नातक-उत्तर प्रदेश, अध्यक्ष क्रीड़ा भारती-उत्तर प्रदेश, अवनीश कुमार सिंह ने। इस वीडियो को शेयर करते हुए अवनीश ने जानकारी दी है कि उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर निर्माण के प्रथम चरण का विहंगम दृश्य।
प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी 11 अक्टूबर को इसे महाकाल के भक्तों को समर्पित करने जा रहे हैं। इस तरह से पहले काशी और फिर कर्तव्य पथ और अब उज्जैन महाकाल मंदिर कॉरिडोर का आधुनिकीकरण व सुंदरीकरण लोगों के लिए उत्सुकता का विषय बन गया है। इस मामले में मंदिर के पुजारियों को मानना है कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
यहां देखें वीडियो