अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी शुरू…आरोग्य भारती महिला ने ऑनलाइन बैठक में की ये चर्चा

Share News

International Yoga Day-2026: आरोग्य भारती महिला कार्य अवध प्रांत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी है और हर व्यक्ति को योग के प्रति जागरुक करने की रणनीति भी बना ली है. इसको लेकर आज ऑनलाइन बैठक हुई जिसका प्रारम्भ धनवंतरी स्तवन से हुआ. बैठक में 2 और 3 मई को प्रयागराज में हुई कार्यशाला में महिला कार्य के लिए दिशानिर्देशों से प्रांत अध्यक्ष एसपी सिंह द्वारा सभी को अवगत कराया गया.

उन्होंने बताया की प्रांत के प्रत्येक जिले में महिला कार्यकारिणी बनाई जाए जिससे महिला कार्य को गति दी जा सके। बैठक में प्रांत सचिव इंद्रेश द्वारा बैठक में उपस्थित महिलाओं को आरोग्य भारती की बैठक आहूत होने और समापन के समय किन बिंदुओं का ध्यान रखा जाएगा इसके बारे में जानकारी दी।

21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. साथ ही बैठक में आमंत्रित योग शिक्षक, आर्युवेदाचार्यों द्वारा सुझाव दिया गया कि किस तरह से योग दिवस को सफल बनाया जा सके और कैसे हर व्यक्ति तक योग के लाभ की जानकारी पहुंचाई जा सके. इस मौके पर किसी ने सुझाव दिया कि स्कूलों में योग को लेकर जानकारी दी जा सकती है तो किसी ने सुझाव दिया कि फ्लैट्स में रहने वालों को किस तरह योग के नियमों की जानकारी दी जाए.

तो वहीं बैठक में ये भी तय हुआ कि आरोग्य भारती से जुड़ी महिलाएं प्रतिदिन सुबह ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर योग करें और पहले खुद इसकी विशेषता के बारे में समझें. इसी के साथ ही इस मौके पर महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग, समाज कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक विभाग में योग दिवस मनाने की सहमति बनी।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश राज्य बाल आयोग की पूर्व सदस्य डा. सुचिता चतुर्वेदी ने बैठक का संचालन करते हुए सभी को आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रमों को लेकर दिशा-निर्देश दिए.

शुभा द्वारा श्रीराम एकेडमी, संगीता द्वारा अपार्टमेंट, एपी सेन डिग्री एवं इंटर कॉलेज में, रोली शंकर द्वारा वैदिक इंटर कॉलेज में, अमृता द्वारा व्यानंद महाविद्यालय हरदोई में, दिव्या द्वारा आरडीएसओ में एवं सुमति एवं रोली द्वारा सीएमओ से मिलकर कुछ चिकित्सा क्षेत्र में योग कार्यक्रमों को आयोजित करने की योजना बनाई गई. बैठक में क्षेत्र संयोजक संग्राम सिंह, डा. कुसुम लता, नीलम मिश्रा, रोली शंकर, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ शिखा शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार अर्चना शर्मा शुक्ला सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं. बैठक के समापन में डा अंजना द्वारा कल्याण मंत्र कराया गया।

ये भी पढ़ें-सुवेंदु अधिकारी ने छुए थे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के पैर…अब बनने जा रहे हैं बंगाल के मुख्यमंत्री; बोले यूजर्स- Video