Israel-Iran War: इजरायल ने ईरान की 180 मिसाइलों का दिया मुंह तोड़ जवाब! नसरल्लाह का दामाद ढेर; अब आगे क्या…?
Israel-Iran War: हिजबुल्लाह को खत्म करने के लिए इजरायली सेना लगातार लेबनान पर हमला कर रही है तो वहीं इसी बीच ईरान की ओर से मंगलवार की देर रात में इजरायल पर 181 बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया गया तो इसके बाद इजरायली सेना ने हमला और तेज कर दिया है और ताजा जानकारी सामने आ रही है कि इजरायली सेना को एक और बड़ी सफलता मिली है।
हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के दामाद हसन जाफर अल-कासिर को बुधवार को इजरायली सेना मार गिराया है. इस हमले में लेबनान के दो अन्य लोग भी मारे गए हैं. गौरतलब है कि पिछले हफ्ते (27 सितम्बर) बेरूत में हसन नसरल्लाह की मौत हो गई थी तो वहीं सीरिया पर इजरायल के हमले में जाफर अल कासिर की मौत हो गई है. तो वहीं अब दुनिया भर में इस बात को लेकर चर्चा ने जोर पकड़ लिया है कि अब ईरान क्या करेगा? दूसरी ओर इसे इजरायल का बदला बताया जा रहा है. तो वहीं ईरान ने हसन नसरल्लाह की मौत का बदला लेने की बात कही थी. इस तरह से इजरायल ने एक बार फिर ईरान को चैलेंज कर दिया है. गौरतलब है कि सोमवार को इजरायली सेना लेबनान की सीमा में दाखिल हुई थी. इजरायल की ओर से बुधवार को किया गया हमला इस हफ्ते इस क्षेत्र में दूसरा हवाई हमला है.
बता दें कि हिज्बुल्लाह से जुड़े लेबनान के अल-मायदीन नेटवर्क का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने कहा है कि इन धमाकों के बाद सीरिया के एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिवेट कर दिया गया है. लटाकिया और टार्टस में भी धमाकों की आवाज सुनी गई है. दमिश्क के माज़ेह वेस्टर्न विला इलाके में हुए इजरायली हवाई हमले में मारे गए हिजबुल्लाह नेता सैयद हसन नसरल्लाह के दामाद हसन जाफर कासिर सहित दो लेबनानी नागरिक मारे गए.
मालूम हो कि युद्ध का केंद्र दक्षिणी लेबनान बना हुआ है. गुरुवार की सुबह मध्य बेरूत पर इजरायली सेना ने जमकर बमबारी की है. बताया जा रहा है कि इसमें हिजबुल्लाह के छह लड़ाकों की मौत हो गई है तो दूसरी ओर सात लोग घायल हैं. इससे पहले हिजबुल्लाह ने इजरायल के आठ सैनिकों की हत्या कर दी थी.
इजरायल ने तीन मंजिला इमारत को बनाया निशाना
सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के मुताबिक, बुधवार को इजरायली हमले में तीन मंजिला इमारत की पहली मंजिल को निशाना बनाया गया, जहां हिजबुल्लाह और ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के नेता अक्सर रहते थे. इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो गैर-सीरियाई शामिल हैं. इस हमले में चार अन्य लोग घायल हो गए, जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई. वहीं सीरियाई रक्षा मंत्रालय ने भी एक बयान जारी कर जानकारी दी है कि हमले में तीन नागरिक मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए हैं. तो वहीं समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक मंत्रालय ने कहा कि हमला इजरायल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स से किया गया था. (फोटो-सोशल मीडिया)