Chandrayaan 3 द्वारा कैप्चर किया गया चांद का नया वीडियो ISRO ने किया जारी, देखकर चौंक जाएंगे आप, जानें चांद की सतह पर किस तारीख को उतर सकता है विक्रम
Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 को जबसे लांच किया गया है तबसे पल-पल की सूचनाओं को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को चांद का एक नया वीडियो भी मिला है. जानकारी सामने आ रही है कि यह वीडियो 15 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरे (LPDC) के द्वारा कैप्चर किया गया था.
बता दें कि 17 अगस्त 2023 को चंद्रयान का लैंडर विक्रम अपने अंतरिक्ष यान से सफलतापूर्वक अलग हो गया था. मीडिया सूत्रों के मुताबिक अब 23 अगस्त को विक्रम के चांद की सतह पर उतरने की उम्मीद है. इसी बीच रूप ने लूना-25 के द्वारा खींची गई चांद की एक फोटो जारी की है जो कि सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है. मिली जानकारी के मुताबिक लूना-25 रोस्कोस्मोस का एक मून लैंडर मिशन है जो चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास बोगस्सलाव्स्की क्रेटर पर उतरने वाला है. (फोटो-क्रेडिट इसरो ट्विटर हैंडल)
यहां देखें वीडियो