Jammu Kashmir: 700 फीट गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन…आर्मी ट्रक के उड़े परखच्चे; तीन जवानों की गई जान-Video
Jammu Kashmir: रविवार यानी आज जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में बड़ा हादसा होने से देश ने तीन जवानों को खो दिया है. दरअसल यहां सेना का ट्रक फिसलकर करीब 700 फीट गहरी खाई में जा गिरा और ट्रक के परखच्चे उड़ गए. फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू हो गई है.
अधिकारियों ने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े 11 बजे नेशनल हाईवे-44 पर बैटरी चश्मा के पास हुआ। शहीद हुए सैनिकों का नाम अमित कुमार, सुजीत कुमार और मन बहादुर है। सेना का यह ट्रक जम्मू से श्रीनगर जा रहे एक काफिले का हिस्सा था। हादसे के तुरंत बाद, एसडीआरएफ, पुलिस, सेना और स्थानीय स्वयंसेवकों ने मिलकर राहत कार्य चलाया और तुरंत वाहन में सवार जवानों को बाहर निकाला गया.
Jammu Kashmir के Ramban में 700 फीट गहरी खाई में गिरा सेना का ट्रक, 3 जवान शहीद#jammukashmir #Ramban #indianarmy pic.twitter.com/XrEAIvL9lr
— Amandeep Pillania (@APillania) May 4, 2025
अधिकारियों ने कहा कि हादसा इतना दर्दनाक है कि वाहन दुर्घटना के बाद लोहे के ढेर में तब्दील हो गया। सेना और प्रशासन दोनों ने जवानों के बलिदान पर शोक व्यक्त किया है।
इससे पहले भी हुई कई घटनाएं
मालूम हो कि इससे पहले 4 जनवरी को भी सेना का ट्रक खाई में गिर गया था. बांदीपोरा जिले में हुई इस घटना में 4 जवान शहीद हो गए थे. तो वहीं दिसंबर में भी सेना का वाहन पुंछ जिले के मेंढर में खाई में गिर गया था. इस घटना में करीब पांच जवान शहीद हो गए थे.
Ramban, Jammu and Kashmir: An accident took place at Battery Chasma on NH44, involving an Army vehicle that rolled into a deep gorge. Police, SDRF, Civil Quarter, and Army teams responded promptly, and a rescue operation is currently underway pic.twitter.com/lZm3yg6JQT
— IANS (@ians_india) May 4, 2025
ये भी पढ़ें-Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तान पर भारत की कमर तोड़ कार्रवाई…अब लिया गया ये बड़ा फैसला-Video