Janmashtami-2025: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कई वर्षों बाद बना ये दुर्लभ योग…इन राशि वालों को मिलेगा ये लाभ

August 15, 2025 by No Comments

Share News

Shri Krishna Janmashtami 2025:  हर साल भादो मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान श्री कृष्ण की जन्मोत्सव मनाया जाता है. हिंदू धर्म में इसे जन्माष्टमी कहते हैं. इस साल यह त्योहार 16 अगस्त 2025 यानी कल पड़ रहा है. इस दिन को धार्मिक के साथ ही ज्योतिष दृष्टि से भी बेहद खास माना गया है।

माना जाता है कि जब द्वापर युग में कान्हा का जन्म हुआ था तब भाद्रकृष्ण की अष्टमी तिथि दिन बुधवार और रोहिणी नक्षत्र में अर्धरात्रि के समय वृष के चंद्रमा का योग बना था. तो वहीं इस साल जन्माष्टमी पर वृद्धि, सर्वार्थ सिद्धि के साथ-साथ अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा मन के कारक चंद्रमा भी राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, चंद्रमा सुबह 11 बजकर 43 मिनट पर वृषभ राशि में अपना स्थान लेंगे।

तो वहीं जन्माष्टमी के मौके पर मध्यरात्रि को 1 बजकर 41 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य सिंह में प्रवेश करेंगे जबकि वर्तमान में शुक्र और गुरु दोनों ही मिथुन राशि में विराजमान है, जिससे गजलक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है। इस तरह से माना जा रहा है कि इस बार जन्माष्टमी पर ग्रहों का यह दुर्लभ संयोग कुछ राशि वालों के भाग्य को मजबूत कर सकता है। ज्योतिषाचार्य सुशील कृष्ण शास्त्री उन चंद राशियों के बारे में जिक्र कर रहे हैं जिनको इस परिवर्तन का लाभ मिलने वाला है.

मेष राशि

इस बार जन्माष्टमी पर बन रहे दुर्लभ योग से मेष राशि के जातकों को हर क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ने की सम्भावना है. जो नौकरी करते हैं उनके करियर में ग्रोथ होगी और प्रमोशन के भी आसार हैं. इस दौरान निवेश से मनचाहा लाभ होने पर आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा. अगर बेरोजगार हैं तो नौकरी मिलने की सम्भावना है. बाकि अगर आप पूरी श्रद्धा और एकाग्रता के साथ कृष्ण जी की पूजा विधि-विधान से करते हैं तो उनकी भी कृपा आप पर बनी रहेगी और सकारात्मक ऊर्जा मिलने से आप खुद में आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ महसूस करेंगे. पार्टनर के साथ भी संबंध अच्छे होंगे.

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए जन्माष्टमी पर बन रहे योग खासे लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं. कला के क्षेत्र में भी आगे जाने का अवसर मिलेगा तो वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए भी नए अवसर ले कर आऐगा. बिजनेस में अच्छा मुनाफा भी संभव है। आर्थिक लाभ भी मिलेगा और मान-सम्मान भी बढ़ेगा.परिवार के साथ धार्मिक यात्राओं का भी लाभ मिलेगा. भगवान श्रीकृष्ण की पूजा पूरे विधिविधान से करें. इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा जो आपको आगे ले जाने में सहयोगी होगा और अगर किसी तरह का मानसिक तनाव है तो वह भी खत्म होगा.

वृश्चिक राशि

इस जातकों के करियर में सुधार होगा. नौकरी में प्रमोशन के आसार हैं. व्यापार में लाभ और वेतन में वृद्धि देखने को मिलेगी। अगर आप विदेश जाने की योजना बना रहे हैं तो उसमें भी सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों को काम के क्षेत्र में मान-सम्मान और तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आपकी कला से पहचान होने का सपना साकार होता हुआ नजर आएगा। तो वहीं आपके अंदर की लीडरशिप क्वालिटी उभरकर सामने आएगी। आगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के लिए योग्य साथी का प्रस्ताव भी आ सकता है. भगवान कृष्ण की मन से पूजा करें तो आपके तमाम रुके कार्य भी पूरे होने की सम्भावना बढ़ेगी. सोच हमेशा सकारात्मक रखें.

DISCLAIMER: यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)

ये भी पढ़ें-Janmashtami-2025: जन्माष्टमी व्रत और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा के दौरान…जानें क्या करें और क्या न करें

Janmashtami: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर केक काटना क्या सही है या गलत…? जानें क्या बोले प्रेमानंद महाराज-Video