Kanpur: सो रहे कुत्ते को ईंट से मारकर हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज हुआ था वायरल
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में सो रहे कुत्ते को ईंट मारकर हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार कर लिया गया है। इस सम्बंध में पुलिस ने जानकारी दी है कि जैकी s/o रमेश निवासी थाना क्षेत्र जूही ने दिनांक 15-10-22 को सो रहे कुत्ते के सिर पर बेरहमी से ईंट मारकर हत्या कर दी थी जिससे क्षेत्र में रोष व्याप्त है। थाना जूही पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार का अमानवीय कृत अक्षम्य है।
बता दें कि इस मामले का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें साफ दिखाई दे रहा था कि युवक ने किस तरह से सो रहे कुत्ते पर ईंट से तेज प्रहार कर उसे मौत के मुंह में सुला दिया था। क्षेत्रीय लोगों के विरोध करने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया। यह घटना जूही बम्बुरहिया की बताई जा रही है।
यहां के निवासी परचून दुकानदार धर्मेंद्र ने बताया था कि शनिवार दोपहर को उनकी दुकान के बाहर एक श्वान (कुत्ता) सो रहा था। इस दौरान इलाके में रहने वाला जैकी नाम का युवक आया और श्वान के सिर पर ईंट से जबरदस्त प्रहार किया, जिससे स्वान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। घटना की जानकारी होते ही इलाकाई लोगों ने युवक का विरोध किया तो वह गाली गलौज पर उतारू हो गया था। इसी के साथ लोगों ने ये भी जानकारी दी कि वह पहले भी कई जानवरों को नुकसान पहुंचा चुका है।
यहां देखें वीडियो