Video: बच्चे का जन्मदिन मना रही महिला को पति ने घूसे,थप्पड़ और मोबाइल से बुरी तरह पीटा, वायरल हुआ वीडियो, महिला आयोग ने पुलिस को जारी किया नोटिस, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

October 4, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि एक महिला अपने बच्चे का जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रही है। केक पर मोम्बत्ती भी जलाई जा चुकी है। इस दौरान वह अपने नन्हें से बच्चे से कुछ बात भी करती नजर आ रही है।

इसी बीच उसका पति आता है और केक को काटने लगता है। इसी बीच महिला कुछ कहती है और पति उसे जोरदार थप्पड़ जड़ देता है। इसके बाद वह जरा सी सम्भलती है कि फिर से मोबाइल हाथ में लेकर उसे जोर से मार देता है। बच्चे के सामने ही पति पीटता है। इसका बच्चे पर भी असर पड़ता है और वह भी अपनी मां पर हाथ चलाता हुआ दिखाई दे रहा है। बच्चा भी मां को मोबाइल से मारता हुआ दिख रहा है। इस दौरान पति वहां से चला जाता है।

यह वीडियो महिला आयोग दिल्ली की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने शेयर करते हुए पुलिस से मामला दर्ज करने की मांग की है और पति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कर्रवाई करने की मांग की है। इस सम्बंध में मालीवाल ने पुलिस को नोटिस जारी करते हुए जल्द से जल्द शख्स को गिरफ्तार करने के लिए कहा है। बता दें कि वीडियो कर्नाटक का बताया जा रहा है।

इस सम्बंध में स्वाती मालीवाल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि यह आपत्तिजनक वीडियो इंस्टाग्राम पर मिला। इस आदमी को अपनी पत्नी की पिटाई करते हुए देखकर मुझे वास्तव में गुस्सा आता है, जबकि वह अपने बच्चे के जन्मदिन को खास बनाने की कोशिश कर रही है। मैं कर्नाटक के सीएम को पत्र लिख रही हूं। इसी के साथ इस वीडियो को कर्नाटक के मुख्यमंत्री को भी टैग किया गया है। इसी के साथ मांग की गई है कि इस जानवर को सलाखों के पीछे डालो। बता दें कि स्वाति मालीवाल ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को एक पत्र लिख कार्रवाई की मांग की है और पीड़िता की मदद के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की है। इसी के साथ कर्नाटक पुलिस को भी नोटिस जारी की है।

यहां देखें वीडियो