Karwa Chauth Wishes: “प्राणप्रिय तुमसे जुड़ी प्रीत…” करवा चौथ पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

October 19, 2024 by No Comments

Share News

Karwa Chauth Wishes: करवा चौथ के त्योहार को लेकर हर सुहागिनों का मन उमंग से भरा होता है. इस त्योहार के कई दिन पहले से ही सुहागिनें खरीदारी शुरू कर देती हैं तो वहीं अपने साज-श्रृंगार को लेकर भी तैयारी करती हैं और करवा चौथ वाले दिन सोलह श्रंगार कर अपने पति की दीर्घायु के लिए चंद्रमा के साथ ही भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश जी और कार्तिकेय जी की पूजा करती हैं और फिर पति की भी पूजा करती हैं. तो वहीं इस त्योहार की लोकप्रियता इतनी है कि लोग एक-दूसरे को संदेश भेजकर बधाई व शुभकामना भी देते हैं.

यहां पर कानपुर की जानी-मानी कवयित्री सीमा वर्णिका द्वारा लिखे शुभकामना संदेश को आप भी शेयर कर बधाई दे सकते हैं.

“प्राणप्रिय तुमसे जुड़ी प्रीत ।
मन को मिल गया मनमीत ।
सरगम के सप्तसुर लय में ,
गूँज रहे हैं तेरे सुर मेरे गीत।”
(करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं)

Happy Karwa Chauth

Happy Karwa Chauth

“जीवन का प्रतिक्षण अर्पण ।
प्रेम का हुआ पूर्ण समर्पण ।
एकात्म हुए हम प्रियतम ,
ज्यों प्रतिबिंब दर्शाए दर्पण।”
( करवा चौथ की शुभकामनाएं)

“संसार का यह पवित्र बंधन ।
अपरिहार्य इसमें सुप्रबंधन ।
प्रेम सद्भाव त्याग भावना,
सुवासित करते जैसे चंदन।।”
Happy Karwa Chauth

Happy Karwa Chauth

Happy Karwa Chauth

“प्रिय आराध्य मेरे हृदयंगम ।
अंतराकाश के चंद्रविहंगम ।
प्रेम उपासिका मैं प्रिय तेरी,
तुममें शक्ति प्रीत का संगम।”

(करवा चौथ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं)

“हृदयांगम मधुर संगीत ।
प्रेम की मनभावन रीत ।
जीवनपथ के तुम साथी,
तुम ही हो मेरे मनमीत।”

“मन की सुंदर अभिलाषा।
नयनों की सकल भाषा ।
हास परिहास सब तुमसे,
भावों की तुमसे परिभाषा।”

“अधरों का मनभावन गीत ।
तुम में समाहित हार जीत ।
करवा चौथ का पावन पर्व ,
अंतर्मन की दृश अद्भुत प्रीत।।”

करवा चौथ मुबारक हो

ये भी पढ़ें-Karwa Chauth Gift: हमेशा प्रसन्न रहेगी पत्नी और खुशहाल रहेगा दाम्पत्य जीवन…करवा चौथ पर राशि के मुताबिक दें गिफ्ट