Karwa Chauth Gift: खुशहाल रहेगा दाम्पत्य जीवन…करवा चौथ पर राशि के अनुसार दें ये गिफ्ट

October 19, 2024 by No Comments

Share News

Karwa Chauth Gift: करवा चौथ पर अपनी पत्नी को क्या गिफ्ट दिया जाए, इसको लेकर कई दिनों से पति परेशान हैं और वो साड़ी से लेकर गोल्ड और हीरे तक के आभूषणों की खरीदारी कर रहे हैं ताकि पत्नी को खुश किया जा सके. अगर पत्नी खुश तो समझिए घर-परिवार और दाम्पत्य जीवन खुशी. इस खास मौके पर हम आपको सलाह देते हैं कि इसमें थोड़ा सा परिवर्तन कर अगर पतिदेव जी अपनी राशि ( zodiac sign) के मुताबिक पत्नी को गिफ्ट दे तो सोने पर सुहागा की तरह असर कर सकता है. तो आइए देखते हैं कि आचार्य रवि शास्त्री और सुशील कृष्ण शास्त्री आपको क्या सलाह दे रहे हैं?

मेष राशि

यदि आपकी पत्नी की राशि मेष है, तो उन्हें सोने के आभूषण, लाल रंग के कपड़े या इत्र गिफ्ट में दे सकते हैं। साथ ही उन्हें मूंगे के गहने जैसे अंगूठी और नेकलेस भी दे सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र और दांपत्य जीवन के कारक मंगल हैं। ऐसे में यदि आपकी पत्नी की राशि वृषभ तो आप उन्हें लाल रंग की साड़ी या फिर अन्य कपड़े और लाल रंग के गहने भी गिफ्ट में दे सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं और दांपत्य जीवन के कारक ग्रह मंगल हैं। ऐसे में पत्नी को पीले रंग के कपड़े, सोने के आभूषण, धार्मिक वस्तु या फिर पीले रंग की मिठाई भी दे सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं। ऐसे में यदि आपकी पत्नी कर्क राशि की हैं तो उन्हें चांदी या मोती से संबंधित कोई गिफ्ट दे सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। ऐसे में सिंह राशि की महिलाओं को जूते, चप्पल, गोल्डन कलर की साड़ी, घड़ी या तांबे से बनी कोई चीज गिफ्ट में दे सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के स्वामी राजकुमार बुध माने जाते हैं। ऐसे में यदि आपकी पत्नी की राशि कन्या है, तो उनको हरे रंग के कपड़े, कोई सजावटी चीज या हरे रंग की चूड़ियां गिफ्ट में दे सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। ऐसे में इस राशि की पत्नी को गुलाबी या बादामी रंग का कोई उपहार दे सकते हैं। आप चाहें तो उन्हें गुलाबी रंग की साड़ी, गुलाबी रत्नों का हार भी गिफ्ट में दे सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है। ऐसे में आप अपनी पत्नी को लाल या पीले रंग का कोई उपहार दे सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। बृहस्पति का शुभ रंग पीला होता है। ऐसे में आप अपनी पत्नी को पीले रंग के वस्त्र या कोई भी पीले रंग का गिफ्ट दे सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं और शनि का प्रिय रंग काला माना गया है। लेकिन करवा चौथ के दिन काले रंग का इस्तेमाल करना शुभ नहीं होता इसलिए, इस दिन आप अपनी पत्नी को मैरून रंग की चीजें गिफ्ट कर सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के भी स्वामी भी शनि हैं। ऐसे में आप अपनी पत्नी को मैरून या नीले रंग के वस्त्र या सोने के गहने गिफ्ट कर सकते हैं।

मीन

मीन राशि के स्वामी बृहस्पति देव हैं। बृहस्पति का शुभ रंग पीला होता है। ऐसे में आप अपनी पत्नी को पीले रंग के गिफ्ट दे सकते हैं।

DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। किसी भी धार्मिक कार्य को करते वक्त मन को एकाग्र अवश्य रखें। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)

ये भी पढ़ें-Karwa Chauth Katha: यहां पढ़ें करवा चौथ की तीन कथाएं…जानें मुसीबत के वक्त श्रीकृष्ण ने द्रौपदी को क्या दी थी सलाह?