Kedarnath: हेलिकॉप्टर की उड़ान पर रोक…! सुबह हुई घटना में पायलट सहित 7 लोगों की मौत; 4 महीने पहले ही जुड़वां बच्चों के पिता बने थे राजबीर -Video
Kedarnath Helicopter Crash: देश में हवाई सफर की सुरक्षा पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. हाल ही में अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान के क्रैश होने की खबर ने जहां लोगों को हिला कर रख दिया है तो वहीं आज गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरने वाला आर्यन एविएशन का हेलिकॉप्टर गौरीकुण्ड-सोनप्रयाग के जंगलो में क्रेश हो गया है जिसमें पायलट राजबीर सिंह चौहान सहित 7 लोगों की मौत हो गई है. वह चार महीने पहले ही जुड़वां बच्चों के पिता बने थे. तो वहीं गौरीकुंड में तेज बारिश जारी है. इस वजह से वाहनों के आने पर रोक लगा दी गई है.
हादसे की वजह खराब मौसम को माना जा रहा है. फिलहाल जांच की जा रही है. ये भी बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर में क्षमता से अधिक लोग सवार थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेलिकॉप्टर केदारनाथ धाम से फाटा आ रहा था. यह हादसा उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में हुआ है. उत्तराखंड एडीजी कानून एवं व्यवस्था, डॉ. वी. मुरुगेशन ने मीडिया को बताया कि गौरीकुंड में लापता हुआ हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर में 6 लोग सवार थे.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा सुबह 5 बजकर 17 मिनट पर हुआ. 6 पर्यटकों को लेकर हेलिकॉप्टर केदारनाथ हेलीपैड से गुप्तकाशी हेलीपैड के लिए टेकऑफ किया और फिर रास्ते में मौसम खराब होने के कारण हेलिकॉप्टर द्वारा अन्य स्थान पर हार्ड लैंडिंग करने से हेलीकाप्टर क्षतिग्रस्त हो गया जिसमें पायलट राजवीर के साथ ही विक्रम रावत बीकेटीसी निवासी रासी ऊखीमठ, विनोद, तृष्टि सिंह, राजकुमार, श्रद्धा, राशि की मौत हो गई है.
जांच के आदेश
हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख जताया और दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. साथ ही कहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. तो वहीं उन्होंने ये भी कहा कि हिमालय क्षेत्रों में उड़ान अनुभव वाले पायलटों को ही उड़ान की अनुमति दी जाएगी.
चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं सोमवार तक पूरी तरह बंद रहेंगी. हेली सेवाओं के लिए सख्त SOP और मानक संचालन नियम बनाए जाएंगे. सीएम ने बेहतर मौसम पूर्वानुमान के लिए आधुनिक उपकरण लगाने और मृतकों के शवों को उनके राज्यों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं. साथ ही कहा कि देहरादून में “कमांड एंड कोऑर्डिनेशन सेंटर” की स्थापना की जाएगी, जिसमें DGCA, नागरिक उड्डयन और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी तैनात होंगे.
वहीं उन्होंने दुर्घटना में मारे गए लोगों पर दुःख व्यक्त किया. तो वहीं यूकाड़ा और डीजीसीए ने फिलहाल चार धाम में हेलीकॉप्टर सेवा पर रोक लगा दी है और कहा है कि अगले आदेश तक रोक लगाई गई है. हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद यह फैसला लिया गया है.

पायलट राजबीर सिंह चौहान-फोटो सोशल मीडिया
पत्नी हैं आर्मी में
जयपुर निवासी पायलट राजबीर सिंह चौहान ने हेलिकॉप्टर क्रैश में जान गंवा दी है. इस खबर के बाद से ही उनके घर में मातम पसरा हुआ है. चार महीने पहले ही जुड़वां बच्चों की खुशियों ने पूरे घर को भर दिया था लेकिन इस हादसे के बाद से ही पूरा परिवार टूट गया है. 39 साल के राजबीर सिंह चौहान मूलत: दौसा जिले के महवा के रहने वाले थे. फिलहाल उनका परिवार जयपुर में रहता है. उन्हें हर तरफ के मौसम और इलाकों में उड़ान मिशन का व्यापक अनुभव था. वह 15 साल से अधिक समय तक भारतीय सेना में सेवारत रहे.
जयपुर के शास्त्री नगर के निवासी पायलट राजबीर अक्टूबर 2024 से ‘आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड’ के साथ पायलट के रूप में जुड़े थे. उनकी पत्नी इंडियन आर्मी में हैं. इस हादसे की खबर उनके पिता गोविंद सिंह को दी गई. राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक जताया है.
गौरीकुंड में हो रही है तेज बारिश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रुद्रप्रयाग में तेज बारिश के केदारनाथ यात्रा मार्ग पऱ फिलहाल वाहनो को रोका जा रहा है. जंगल चट्टी मे बरसाती नाला उफान पऱ आ गया. एक श्रद्धालू के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है और अन्य दो घायल हो गए हैं. केदारनाथ धाम के साथ ही गौरीकुंड तक तेज बारिश हो रही है. कुंड से लगभग दो किमी पीछे फिलहाल पुलिस ने सभी वाहनों को आने पर रोक लगा दी है. इस जगह पर पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की ट्वीम की तैनाती है.
Heartbreaking 💔
A helicopter carrying pilgrims has crashed near Kedarnath, Uttarakhand.
7 precious lives lost in the tragedy.
A spiritual journey turned into sorrow…#KedarnathCrash #HelicopterCrash #UttarakhandTragedy #OmShanti pic.twitter.com/ENZoWFlEoE— मनस्विनी’™ ♡ (@_KalkiUnleashed) June 15, 2025
ये भी पढ़ें-एक पहाड़ी से दूसरी ओर जा रही थी बच्ची…टूट गया जिपलाइन का केबल; रूह कंपा देने वाला Video वायरल