एक पहाड़ी से दूसरी ओर जा रही थी बच्ची…टूट गया जिपलाइन का केबल; रूह कंपा देने वाला Video वायरल

June 15, 2025 by No Comments

Share News

Manali Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक बच्ची जिपलाइन से लटक कर एक पहाड़ी से दूसरी पहाड़ी की ओर जा रही है. इसी बीच केबल टूट जाती है और बच्ची करीब 30 फीट खाई से नीचे गिर जाती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्ची को गम्भीर चोटें आई हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घायल बच्ची का नाम त्रिशा है. वह अपने परिवार के साथ नागपुर से मनाली घूमने के लिए आई थी. नागपुर के रहने वाले प्रफुल्ल बिजवे अपनी पत्नी और बेटी त्रिशा के साथ गर्मी की छुट्टी मनाने मनाली गए थे लेकिन 8 जून को त्रिशा के साथ जिप लाइन करते वक्त ये बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में त्रिशा के पांव में गंभीर चोट आई है। हादसे के बाद बच्ची को पहले मनाली और फिर चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया। वहीं अब उसे नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

त्रिशा के पिता ने आरोप लगाया कि जिप लाइन के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त नहीं थे और हादसे के बाद उनको कोई मदद भी नहीं मिली. वह दर्द में कराह रही बेटी को लेकर काफी देर तक इधर-उधर भटकते रहे. फिलहाल इस घटना के बाद मामले की जांच शुरू हो गई है. इस घटना से जिपलाइन व्यवस्था की सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे हैं.

ये भी पढ़ें-पूरी रात सोया था स्कूल बैग लेकर…Plane Crash में बुजुर्ग ने खो दिया पूरा परिवार; पोते की शरारतें बता कर रो पड़े-Video