Ajab Gajab: कक्षा-4 में हुई लड़ाई…62 साल बाद लिया बदला; बुजुर्ग के तोड़ डाले दांत

Share News

Ajab Gajab In Kerala: केरल के कसारगोड जिले के मलोम कस्बे से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस अजब-गजब मामले को लेकर खूब पढ़ रहे हैं. दरअसल मलोम कस्बे में वी जे बाबू नाम के 62 साल के बुज़ुर्ग पर दो लोगों ने हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि ये हमलावर कोई अज्ञान बदमाश नहीं थे, बल्कि बाबू के वही पुराने दोस्त थे, जिनके साथ उन्होंने कक्षा-4 में पढ़ाई की थी और जमकर लड़ाई होती थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबू पर हमला मालोथे बालकृष्णन और मैथ्यू वलियप्लक्कल ने किया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये सभी कभी स्कूल के क्लासमेट हुआ करते थे लेकिन कक्षा-4 इन लोगों के बीच मामूली लड़ाई हुई जो कि मन में इस कदर घर कर गई कि 52 साल बाद भी वे उसे भुला नहीं पाए और दिनदहाड़े होटल के बाहर बाबू पर हमला कर दिया.

खड़े थे होटल के बाहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना उस समय हुई जब बाबू मलोम के एक होटल के बाहर खड़े थे और किसी कार्य में मशगूल थे. इसी वक्त बालकृष्णन और मैथ्यू वहां आए और बिना किसी बात के उनके ऊपर हमला कर दिया. इसके बाद बाबू को दोनों ने जमकर मारा जिससे बाबू के दो दांत टूट गए औऱ चेहरा व पीठ बुरी तरह से जख्मी हो गए. इस घटना के तुरंत बाद ही आस-पास के लोगों ने उनको बचाया और आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज जारी है.

दर्ज हुआ केस

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी. बालकृष्णन और मैथ्यू पर गैरकानूनी तरीके से रोकने और चोट पहुँचाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है. तो वहीं स्थानीय लोगों का दावा है कि बाबू ने इस मामले को थाने और कोर्ट से बाहर ही निपटाने की कोशिश की थी और हमलावरों से ₹1.5 लाख का मुआवजा मांगा था. उन्होंने कहा था कि अगर उनको मुआवजा मिल जाता है तो वह कोर्ट नहीं जाएंगे.

आस-पास के लोगों ने दी जानकारी

सोशल मीडिया पर वायरल खबर के मुताबिक, मोहल्ले के लोगों ने बताया कि ये तीनों एक ही मोहल्ले में बचपन से रह रहे हैं. पहले ये एक-दूसरे के अच्छे दोस्त भी रहे लेकिन बचपन की एक छोटी-सी लड़ाई के कारण ये एक-दूसरे के दुश्मन बन गए और बुढ़ापे में इस तरह से अपना गुस्सा निकाला. इस घटना से बाबू की जान भी जा सकती थी.

ये भी पढ़ें-हनीमून पर जा रहे कपल हो रहे हैं गायब…! राजा-सोनम के बाद यूपी से आया चौंकाने वाला मामला, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल