KMCLU:ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए करें अब 31 जुलाई तक आवेदन, बढ़ा दी गई है तारीख, देखें पाठ्यक्रमों की जानकारी

July 25, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय (केएमसी भाषा विश्वविद्यालय) ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए प्रवेश फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 31जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

AKTU और MNNIT प्रयागराज के बीच MoU हुआ साइन, जानें छात्रों को क्या मिलेगा लाभ, स्टार्टअप को दिया जाएगा बढ़ावा

शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए विश्वविद्यालय द्वारा प्रवेश की अंतिम तिथि को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई थी। सीबीएसई एवं आईसीएसई द्वारा 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिये गये हैं एवं आवेदकों को फ़ॉर्म भरने का समय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवेदन तिथि को बढ़ाया गया है।

“सर, जाति देखकर मेरा आवेदन निरस्त मत करना…” स्वीपर की नौकरी पाने के लिए पहली बार शपथ पत्र के साथ किसी सवर्ण ने किया आवेदन, पढ़ें बेरोजगार सवर्ण का पूरा शपथ पत्र

विश्वविद्यालय की बीए, एमए, बीएससी, एमएससी, बीसीए, एमसीए, बी कॉम, एम कॉम, बीए/एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार, बीटेक, एमटेक, डिप्लोमा एवं सर्टिफ़िकेट पाठ्यक्रमों की सीटों पर प्रवेश आमंत्रित है। सभी पाठ्यक्रमों की न्यूनतम योग्यता एवं शुल्क की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। बीटेक एमटेक,एमबीए एवं एमसीए में प्रवेश परीक्षा द्वारा प्रवेश लिए जाएंगे व अन्य पाठ्यक्रमों में मेरिट के आधार पर। आवेदक विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://kmcluonline.in पर ऑनलाइन फ़ॉर्म भर सकते हैं।