Langya Henipavirus:चीन में मिले एक नए वायरस ने दुनिया के सामने खड़ी की नई चुनौती, जानवरों को भी बना रहा है निशाना, 35 केस आए सामने, देखें कोरोना से कितना अधिक घातक है ये, कोई नहीं है इसका उपचार

August 11, 2022 by No Comments

Share News

एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। कोरोना वायरल के बाद मंकीपाक्स और अब चीन के शेडोंग और हेनान प्रांतों में Langya henipavirus (लैंग्या हेनिपावायरस) पाया गया है। इससे 35 लोगों के संक्रमित होने की जानकारी सामने आ रही है। इतना ही नहीं कई जानवर भी इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। ये वायरस इंसानों से इंसानों में फैल सकता है या नहीं, इसे लेकर अब कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

बता दें कि अभी कोरोना महामारी दुनिया से खत्म नहीं हुई। कि इसके तुरंत बाद ही दुनिया मंकीपॉक्स को लेकर चिंतित थी, कि अब लैंग्या वायरस ने दुनिया के सामने एक नई चुनौती खड़ी कर दी है। इसे कोरोना वायरल से भी अधिक खतरनाक बताया जा रहा है क्योकि इसके निशाने पर जानवर भी हैं।

ताइवान सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल के मुताबिक, चीन में Zoonotic Langya वायरस मिला है। इससे करीब 35 लोग भी संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ जानवर भी इस वायरल से संक्रमित पाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ताइवान इस वायरस की पहचान और संक्रमण को मॉनिटर करने के लिए न्यूक्लिक एसिड टेस्टिंग मेथड शुरू करेगा। लैंग्या हेनिपावायरस चीन के शेडोंग और हेनान प्रांतों में पाया गया है। ताइपे टाइम्स के मुताबिक, यह जानवरों से इंसानों में फैल सकता है। (फोटो प्रतीकात्मक है, सोशल मीडिया)