गैस सिलिंडर मंहगा, कांग्रेस MLC ने मंत्री आवास में लकड़ी-कोयले से खाना बनाने की मांग की
लखनऊ। कांग्रेस पार्टी के एमएलसी (सदस्य विधान परिषद) दीपक सिंह ने लगातार बढ़ते गैंस सिलिंडर के बढ़ते दामों पर प्रदेश की भाजपा सरकार पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इस संबंध में लखनऊ के डालीबाग स्थित अपने बहुखंडी मंत्री आवास में खाना बनाने के लिए चूल्हा बनवाने और लकड़ी, कंडे एवं कोयला की व्यवस्था कराने के लिए व्यवस्थाधिकारी को पत्र लिखा है।
पत्र बुधवार को सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। दीपक सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में महंगाई चरम पर है। वह खाना बनाने के लिए 975 रुपये कीमत का गैस सिलिंडर नहीं भरवा सकते हैं। न ही जनता इतना महंगा खर्च झेल सकती है। बहुखंडी स्थित मंत्री आवास में उन्होंने लकड़ी, कंडे और कोयला की व्यवस्था कराने के लिए कहा है। उन्होंने पत्र में लिखा कि यह 500 रुपये में हो जाएगा। इससे बचत होगी।
हर महीने दो सिलिंडर का है खर्च
एमएलसी ने पत्र में लिखा कि बहुखंडी स्थित उनके मंत्री आवास में हर माह दो सिलिंडर का खर्च है। दो सिलिंडर का एक महीने में 1950 रुपया खर्च होता है। उन्होंने पत्र में लिखा कि मंत्री आवास के ए, बी, सी ब्लाक में रहने वाले अधिकांश विधायक यही चाहते हैं। क्योंकि वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव से पहले इस महंगे सिलिंडर से निजात नहीं मिलनी है। इस लिए व्यवस्थाधिकारी उक्त संबंध में तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें।
अन्य खबरें-
2-बढ़ती महंगाई: रसोई गैस की कीमत बढ़ते ही गृहणियों का फूटा सरकार पर गुस्सा, देखिए क्या कहा