LU News: लखनऊ विश्वविद्यालय के Ph.D Regular के ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म की बढ़ी तारीख, अब 07 फरवरी तक करें आवेदन, देखें कितना है शुल्क

January 31, 2023 by No Comments

Share News

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के Ph.D (Regular) (सत्र 2022-23) के ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 से बढ़ा कर 07 फरवरी 2023 कर दी गयी है।

ऑनलाइन फॉर्म का शुल्क निम्न है
GEN, OBC एवं EWS श्रेणी :2000/-
SC/ST एवं दिव्यांग (PH)-1000/-

अभ्यर्थी लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर Admission पेज में Ph.D.Admission पर जाकर प्रवेश सम्बन्धित सभी सूचनाएँ प्राप्त कर सकते हैं। Admission form अभ्यर्थी मोबाइल के माध्यम से भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर या लखनऊ विश्वविद्यालय का app डाउनलोड करके भी भर सकते हैं ।

प्रवेश फार्म भरने के पूर्व प्रमुख निम्नलिखित बिन्दुओं का रखें ध्यान

फार्म भरने के पूर्व विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर Academics फोल्डर के अंतर्गत Academic Programme के पेज पर लगा Revised Ph.D. Ordinance 2020 अवश्य पढ़ लें | इसके अतिरिक्त Admission Page में उल्लिखित सभी निर्देश अवश्य पढ़ लें।

अभ्यर्थी फोटो की स्कैन कापी 50 Kb के अंदर हो।

Signature की स्कैन कापी 50 Kb के अंदर हो

यदि किसी आरक्षण का लाभ लेना है तो उसके प्रमाणपत्र की स्कैन कापी 50 KB के अंतर्गत हो

अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाती है कि प्रवेश फार्म की फ़ीस Online जमा करने के बाद 72 घंटे के पहले दोबारा फ़ीस न जमा करें।

किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर हेल्पलाइन न०.0522-4150500 पर प्रांत: 10 से सायं 6 तक संपर्क करें।