Lucknow News: रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी करने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य को सपा में मिली बड़ी जिम्मेदारी, शिवपाल का भी बढ़ा कद, सुब्रत पाठक ने लगाया बड़ा आरोप, देखें वीडियो

January 29, 2023 by No Comments

Share News

लखनऊ। श्रीरामचरितमानस पर विवादित बयान देने के बाद से चौतरफा घिरे सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए रविवार का दिन खास रहा। उनको सपा (समाजवादी पार्टी ) में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। एक तरह से लोग इसे उनका प्रमोशन मान रहे हैं।

जहां सपा छोड़ चुके शिवपाल सिंह यादव को राष्ट्रीय महासचिव बनाया है तो साथ ही मौर्य को भी राष्ट्रीय महासचिव बना गया है। लोग इसे मौर्य का प्रमोशन कह रहे हैं। मालूम हो कि रविवार को तमाम विवादों के बीच सपा पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित व मनोनीत पदाधिकारियों व सदस्यों की सूची जारी की गई। इस पूरे मामले पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भी अखिलेश यादव पर निशाना साधा है और कहा है कि इसका मतलब पूरे विवाद में आपकी सहमती थी।

वहीं भाजपा नेता सुब्रत पाठक का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि अखिलेश यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य इस्लामिक कट्टरपंथियों के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं ताकि हिंदुओ में विभाजन हो। (फोटो सोशल मीडिया)

देखें ट्विटर पर क्या लिखा भूपेंद्र सिंह चौधरी ने

देखें सूची

इस वीडियो में देखें क्या कहा भाजपा नेता सुब्रत पाठक ने