Lucknow: अखिलेश यादव ने फांदा गेट और भाजपा पर साधा निशाना, अब LDA दर्ज कराएगा मुकदमा, देखें वायरल वीडियो

October 11, 2023 by No Comments

Share News

Lucknow News: जयप्रकाश नारायण जयंती के मौके पर मूर्ति पर माल्‍यार्पण करने के लिए जेपी नारायण इंटरनेशनल सेंटर पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को 8 फीट का गेट फांदकर सेंटर के अंदर घुसे और मूर्ति पर माल्यार्पण किया. इसी के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) अब उनके ऊपर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रहा है.

बता दें कि गोमतीनगर स्थित जेपीएनआईसी सेंटर पर माल्यार्पण के लिए अखिलेश यादव अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे लेकिन सुरक्षा कारणों से एलडीए ने इसकी अनुमति नहीं दी. सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने एलडीए को पत्र लिखा था, लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए JPNIC गेट बंद कर दिया गया और ऊपर से ताला डाल दिया गया. तो वहीं समर्थकों की मदद से गेट फांदकर अखिलेश यादव ने मूर्ति पर माल्यार्पण कर दिया है.

बता दें कि जेपी नारायण इंटरनेशनल सेंटर गोमतीनगर के विपिनखंड में स्थित है. बुधवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती होने के कारण समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उन्‍हें श्रद्धांजलि देना चाहते थे, लेकिन उन्‍हें अंदर जाने की अनुमति एलडीए की ओर से नहीं दी गई और एलडीए ने गेट पर ताला डाल दिया. इसके विरोध में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन किया.

भाजपा पर साधा निशाना
वहीं अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है, “महान समाजवादी विचारक, सामाजिक न्याय के प्रबल प्रवक्ता लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर अब क्या सपा को माल्यार्पण करने से रोकने के लिए ये टिन की चद्दरें लगाकर JPNIC का रास्ता रोका जा रहा है. सच ये है कि भाजपा लोकनायक जयप्रकाश जी के भ्रष्टाचार, बेकारी-बेरोज़गारी और महंगाई के ख़िलाफ़ छेड़े गये आंदोलन की स्मृति को दोहराने से डर रही है क्योंकि भाजपा के राज में तो भ्रष्टाचार, बेकारी-बेरोज़गारी और महंगाई तब से कई गुना ज़्यादा है. अब क्या माल्यार्पण के लिए भी जयप्रकाश नारायण जी की तरह ‘सम्पूर्ण क्रान्ति’ का आह्वान करना पड़ेगा. अगर भाजपा को यही मंज़ूर है तो यही सही.