Lucknow CMS News सीएमएस हाई स्कोरर्स कन्सर्ट में मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
Lucknow CMS News: सिटी मोन्टेसरी स्कूल के तत्वावधान में ‘सीएमएस हाई स्कोरर्स कन्सर्ट’ का आयोजन सीएमएस गोमती नगर प्रथम कैम्पस ऑडिटोरियम में किया गया. इस मौके पर छात्रों की संगीत उपलब्ध्यिों का जश्न बड़े ही उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस भव्य समारोह में सीएमएस प्रेसीडेन्ट डा. रोजर डेविड किंगडन ने विद्यालय के उन मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिन्होंने एसोसिएटेड बोर्ड ऑफ रायल स्कूल ऑफ म्यूजिक (ABRSM), लंदन के तत्वावधान में आयोजित संगीत परीक्षाओं में डिस्टिंक्शन अर्थात विशेष योग्यता अर्जित कर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है।
इस अवसर पर ए.बी.आर.एस.एम. की ग्रेडेड संगीत परीक्षाओं में वायलिन, वायोला, डिस्कैंट रिकार्डर, पियानो, क्लैरिनेट, गायन, ट्रम्पेट एवं ट्राम्बोन आदि में डिस्टिंक्शन अर्जित करने वाले छात्रों ने एक से बढ़कर एक शानदार संगीतमय प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।
दिसम्बर 2025 में सम्पन्न हुई ए.बी.आर.एस.एम. की संगीत परीक्षा में सी.एम.एस. के 11 कैम्पसों के प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा-6 तक के 517 छात्र शामिल हुए, जिनमें 47 छात्रों ने डिस्टिंक्शन जबकि 78 छात्रों ने मेरिट में स्थान अर्जित कर अपनी संगीत प्रतिभा का परचम लहराया है। एबीआरएसएम परीक्षा में छात्रों को तीन संगीत रचनाएँ प्रस्तुत करनी होती हैं, कृजिनमें बारोक, रोमांटिक एवं आधुनिक काल की संगीत प्रस्तुति के साथ ही संगीतमय नोटेशन पढ़ना होता है। इसके अलावा, परीक्षा में मौखिक व श्रवण परीक्षण, साइट-रीडिंग, स्केल्स एवं आर्पेजियो भी शामिल होते हैं।
इस अवसर पर सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने विद्यालय के संगीत शिक्षकों को सम्मानित किया तथापि सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने विद्यालय के संगीत शिक्षकों को उनकी उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई व आभार प्रेषित किया, जो भावी पीढ़ी को संगीत के क्षेत्र में उच्चतम पायदान पर पहुँचाने के लिए बड़े ही मनोयोगपूर्वक जुटे हुए हैं। कार्यक्रम की जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने दी है।
ये भी पढ़ें-Republic Day Viral Video: बॉर्डर-2 के गाने पर वर्दी में थिरके BSF जवान…जबरदस्त Video वायरल