Lucknow: गाड़ियां सड़क पर पार्क हुई तो… तुरंत होगा चालान; बस वालों का कटेगा वेतन

March 2, 2025 by No Comments

Share News

Lucknow: यातायात व्यवस्था सुगम व सुचारू बनाने की दृष्टिगत मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने आज अयोध्या रोड कमता, मटियारी, बीबीडी, तिवारीगंज व कानपुर रोड नादरगंज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ब्लैक टॉप पर गाड़ियों की पार्किंग तत्काल रूप से प्रतिबंधित की जाय और अगर गाड़ियां सड़क पर पार्क करती हुई मिले तो तत्काल चालान किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

कमता बस स्टैंड के बाहर अगर ड्राइवर व कंडेक्टर द्वारा बस खडी करकर सवारी बैठाते मिलने पर संबंधित का वेतन काटते हुए पेनाल्टी लगाया जाये। बीबीडी चौराहे के निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त द्वारा बताया गया कि स्कूली बच्चों के सरल आवागमन व ट्रैफिक व्यवस्था के दृष्टिगत लखनऊ विकास प्राधिकरण के द्वारा फुट ओवर ब्रिज का निर्माण अवस्थापना निधि में अनुमोदन के उपरांत कराया जाएगा।

मंडलायुक्त ने लेसा के संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ब्लैक टॉप पर लगे कुछ पोल ट्रैफिक आवागमन में अवरुद्ध पैदा कर रहे है, जिसे तत्काल हटा दिया जाए। उक्त स्थानो पर पीडब्ल्यूडी द्वारा ब्लैक टॉप बढोत्तरी किया जाना सुनिश्चित किया जाए साथ जो कट बन्द करने है उनको तत्काल बंद करते हुए उनका ट्रायल ले लिया जाए।

मंडलायुक्त ने एनएचआई के पी०ड़ी को निर्देश दिया कि कानपुर रोड (नादरगंज) में निर्माणधीन सड़को के कार्य मे मेनपावर व मशीनरी की संख्या में बढोत्तरी करते हुए सड़को के कार्यों को युद्ध स्तर पर पूर्ण कराया जाये। उन्होंने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जुनाबगंज से भारी वाहनों का डायवर्जन कराया जाये.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ड्राइव चलाकर सड़को पर से अवैध अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। जिससे जाम से लोगों को निजात मिल सके।इस अवसर पर नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, एनएचआई व पीडब्लूडी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें-कार से बच्चे को कुचल कर भागी महिला, रूह कंपा देने वाला Video वायरल