Lucknow: फेरे लेने के बाद दुल्हन की कार्डियक अरेस्ट से मौत, शादी वाले घर में मचा कोहराम, कई दिनों से थी ये समस्या

December 4, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र के भदवाना गांव में एक शादी समारोह में दुल्हन जयमाल स्टेट पर बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद तुरंत उसका इलाज कराया गया तो वह ठीक हो गई और शादी की अन्य रस्में शुरू हो गई। इसी दौरान फेरे की रस्म भी पूरी हुई, लेकिन इसी के बाद फिर से उसकी तबियत बिगड़ी और अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। इसके बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया और खुशियां मातम में बदल गईं।

मिली जानकारी के मुताबिक मलिहाबाद क्षेत्र के भदवाना गांव निवासी राजपाल की बेटी शिवांगी का शनिवार को विवाह था। बारात लखनऊ के बुद्धेश्वर से आई थी। शादी में सभी के चेहरे पर खुशियां छाई थी। जनाती बाराती खाना खा रहे थे और डीजे बज रहा था। जयमाल के समय दुल्हन शिवांगी स्टेज पर पहुंची उसने दूल्हे विवेक को जयमाला पहनाई।

इसके बाद दुल्हन शिवांगी स्टेज पर गिर पड़ी। आनन-फानन में इलाज करवाया गया तो तबीयत ठीक हो गई। इसके बाद फेरे की रस्म पूरी की गई, लेकिन सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई तो परिजन इलाज के लिए लखनऊ ले गए जहां डाक्टरों ने शिवांगी को मृत घोषित कर दिया। दुल्हन शिवांगी की मौत से सभी के होश उड़ गए और रोना-पिटना मच गया। इस दुखद घटना से मां कमलेश कुमारी, छोटी बहन सोनम, भाई अमित, कोमल परिजनों सहित ग्रामीण काफी दुखी है। सूत्रों के अनुसार लड़की को पिछले 20 दिनों से बुखार आ रहा था। डॉक्टरों ने मौत का कारण बीपी कम होना और कार्डियक अरेस्ट बताया है।