Lucknow: स्थायी लोक अदालत के सदस्य के पद के लिए साक्षात्कार 15 नवम्बर को, जानें कितने बजे पहुंचना है
November 14, 2022
No Comments
लखनऊ। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ निहारिका जायसवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 15 नवम्बर 2022 पूर्वान्ह 11.00 बजे से स्थायी लोक अदालत लखनऊ के सदस्य के एक रिक्त पद के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने पद के लिए आवेदन किया था, उनसे अनुरोध है कि ये शैक्षणिक योग्यता के सभी मूल दस्तावेजो के साथ पूर्वान्ह 10:00 बजे तक मीडिएशन सेंटर, ओल्ड हाई कोर्ट बिल्डिंग कैसरबाग लखनऊ में उपस्थित हो।