दसवीं की परीक्षा के दौरान नाबालिग छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म…माता-पिता को नहीं थी जानकारी

February 27, 2026 by No Comments

Share News

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश के धार जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है और ये खबर चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां एक निजी स्कूल के शौचालय में दसवीं बोर्ड की परीक्षा दे रही 17 साल की एक लड़की ने समय पूर्व बच्चे को जन्म दिया. इस घटना के बाद परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मच गया. ये मामला छात्रा से दुष्कर्म से जुड़ा है और किशोरी गर्भवती है, इसके बारे में उसके परिवारवालों को भी पता नहीं था.

इस सम्बंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें उन्होंने बताया है कि यह घटना पीथमपुर शहर के एक निजी स्कूल की है. छात्रा गणित विषय की परीक्षा दे रही थी. इसी दौरान उसने पेट में तेज दर्द की शिकायत की और फिर शौचालय जाने की अनुमति मांगी लेकिन वह बहुत देर तक कक्षा में वापस नहीं लौटी इस पर परीक्षकों ने शौचालय में जाकर देखा तो उनको नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनाई दी.इस पर तत्काल डॉक्टर और एम्बुलेंस को बुलाया गया.

इस सम्बंध में परीक्षा केंद्र प्रभारी नरेंद्र कुमार पोथे का बयान सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें उन्होंने बताया कि छात्रा को पीथमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. छात्रा 17 साल की है और वह गणित का पेपर दे रही थी. इसी दौरान वह शौचालय गई. जब वह लगभग 15 मिनट तक वापस नहीं लौटी तो एक महिला कर्मचारी को उसे देखने के लिए भेजा गया. इस पर बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था लेकिन अंदर से बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी. इस पर स्कूल प्रबंधन ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. फिलहाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर के मुताबिक,छात्रा और नवजात दोनों स्वस्थ हैं और इलाज जारी है.

पुलिस ने किशोरी के लिए बयान

फिलहाल पूरे मामले की सेक्टर एक थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.प्राथमिक जांच अधिकारी उप निरीक्षक चांदनी सिंगार ने मीडिया को जानकारी दी कि पीड़िता ने पूछताछ में बताया कि कान्हा बर्मन नाम के युवक के साथ उसकी दो साल से बातचीत थी और पिछले एक साल से उनके शारीरिक संबंध थे. इसी दौरान वह गर्भवती हुई तो वहीं किशोरी के परिजनों को इसकी जानकारी नहीं थी. किशोरी बेटमा थाना क्षेत्र की रहने वाली है. पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है तो वहीं इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग परिजनों पर सवाल खड़े कर रहे हैं कि कैसे परिजन हैं जो ये भी नहीं जानते कि बेटी गर्भवती है. तो वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि सामाज किस दिशा की ओर जा रहा है.

ये भी पढ़ें-गर्भवती मां का शव गोद में लिटा कर रात भर रोते रहे दो बच्चे…रेलवे स्टेशन पर छोड़ कर भाग गया मुस्लिम बाप; रूह कंपा देने वाला Video वायरल