Viral News: इस विश्वविद्यालय की कक्षा में घुसा बंदर…छात्रा को लगाया गले और दुलारने लगा; देखें रोचक वीडियो
Viral News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि एक बंदर किसी क्लास में घुस गया जिससे विद्यार्थी इधर-उधर भागने लगे. इसी दौरान बंदर एक छात्रा से लिपट गया, पहले तो उसके गले लगा फिर बाल देखने लगा और इसके बाद उसे दुलराने लगा. इस दौरान अन्य स्टूडेंट्स ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है.
वीडियो मध्य प्रदेश के छतरपुर के महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की एक क्लास का बताया जा रहा है. फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल इस खबर में दावा किया जा रहा है कि बंदर ने किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाया. हालांकि उसके क्लास में दौड़ने के कारण सभी स्टूडेंट्स भयभीत होकर इधर-उधर दौड़ने लगे. इस दौरान क्लास में करीब 70 विद्यार्थी थे. हालांकि कुछ विद्यार्थियों ने बताया कि बंदर ने कुछ स्टूडेंट्स की कॉपी फाड़ दी और पेन भी तोड़ दिए थे.